फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Woman killed for dowry

दहेज के लिए महिला की हत्या

Tue, 15 Dec 2015 11:40 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 15 Dec 2015 11:40 PM IST
विज्ञापन
दहेज में बाइक, जमीन व रुपयों की मांग पूरी न होने पर दुर्गोड़वा गांव के मजरा मेढ़ई पुरवा में ससुराल वालों ने महिला की सोमवार देर शाम गला दबाकर हत्या कर दी और उसका शव घर के एक कमरे में छत के हुक से रस्सी के सहारे लटका दिया। इस मामले में महिला की मां ने देहात कोतवाली में पति समेत दो लोगों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


कटरा बाजार थाना क्षेत्र के छिटनापुर गांव की रहने वाली सुमित्रा शुक्ला पत्नी अवध नरेश शुक्ल ने मंगलवार को कोतवाली देहात में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि उसने अपनी बेटी शिल्पी (24) की शादी 19 अप्रैल 2012 को कोतवाली देहात क्षेत्र के दुर्गोड़वा गांव के मजरा मेढ़ई पुरवा के रहने वाले राम अवध पांडेय के बेटे अंबरीश पांडेय के साथ की थी।
विज्ञापन


शादी के कुछ दिनों बाद से ही पति अंबरीश और उसकी मां जशोमती दहेज में बाइक, जमीन व रुपयों की मांग करने लगे। इसके लिए ससुराल वाले शिल्पी को प्रताड़ित किया करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुमित्रा ने बताया कि जब उसकी बेटी मायके आती थी तो प्रताड़ना के बारे में बताया करती थी। दहेज की मांग पूरी ने होने पर सोमवार देर शाम ससुराल वालों ने शिल्पी की गला दबाकर हत्या कर दी और उसका शव घर के एक कमरे में छत के हुक से फंदे पर लटका दिया।


सुमित्रा ने बताया कि उसकी बेटी के ससुराल के गांव के एक व्यक्ति ने उसे फोन पर शिल्पी की हत्या करने की सूचना दी। जब वह बेटी की ससुराल पहुंची तो उसका शव फंदे पर लटक रहा था।

इस मामले में सुमित्रा ने कोतवाली देहात में पति अंबरीश पांडेय व उसका मां जशोमती पांडेय के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed