फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Woman burnt alive

महिला को जिंदा जलाया

Sat, 25 Jul 2015 11:36 PM IST
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 25 Jul 2015 11:36 PM IST
विज्ञापन
ससुरालीजनों ने पहले तो आए दिन विवाद कर विवाहिता को परेशान किया। बीते दिन उन्होेंने उसे जिंदा जला दिया। अस्पताल में इलाज के दौरान विवाहिता की मौत हो गई। यह आरोप मृतका की मां ने लगाया है। वहीं, ससुरालीजनों का कहना है कि विवाहिता ने कमरा बंद कर खुद को आग लगाई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


महराजगंज तराई थाना क्षेत्र की लौकहवा गांव निवासी सुकैया ने शुक्रवार को बताया कि उसने अपनी बेटी रुकैया की शादी वर्ष 2011 में बलरामपुर देहात थाना क्षेत्र के ग्राम बेलहा निवासी इसरार से की थी। सुकैया का कहना है कि इसरार जनपद सुल्तानपुर स्थित एक मदरसे में शिक्षक है।
विज्ञापन


सुकैया के मुताबिक इसरार व उसके परिजन कैया से अक्सर विवाद कर उसे प्रताड़ित करते थे। करीब चार माह पूर्व रुकैया विवाद के चलते मायके आ गई थी। तीन दिन पूर्व ही रुकैया ससुराल आई थी। ईद में इसरार भी घर आया हुआ था। शुक्रवार को रुकैया घर के कमरे में जली हालत में मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला अस्पताल में रुकैया की मौत हो गई है। मृतका की मां का आरोप है कि उसकी बेटी को ससुरालीजनों ने ही जलाया है। उधर, रुकैया की सास आबिदा का कहना है कि शुक्रवार को इसरार सुल्तानपुर जा रहा था। पूरा परिवार इसरार को छोड़ने के लिए बस स्टैंड पर आया था।


रुकैया घर में अकेली थी। उसने कमरा बंदकर खुद को आग लगा ली। इसरार को छोड़कर घर पहुंचने पर परिवारीजनों ने कमरे से धुआं निकलता देखा तो कमरे का दरवाजा तोड़ रुकैया का जिला अस्पताल पहुंचाया। थानाध्यक्ष बलरामपुर देहात नरेंद्र बहादुर यादव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले में अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed