फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Wife with lover was murdered husband

पत्नी ने प्रेमी संग की थी पति की हत्या

Sun, 10 Jul 2016 11:48 PM IST
अमर उजाला/गोंडा
अमर उजाला/गोंडा Updated Sun, 10 Jul 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
Wife with lover was murdered husband
गिरफ्तार आराोपी - फोटो : अमर उजाला
बेमेल विवाह और अवैध संबंध रिश्तों को तार-तार कर रहे हैं। पति को मंदबुद्धि समझ नापसंद करने वाली पत्नी ने गौने के तीन माह बाद ही अपने प्रेमी व दोस्त को बुलाकर उसकी हत्या कर दी और शव को थोड़ी दूर में खेत में फेंक दिया। पुलिस ने पत्नी व प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन


देहात कोतवाली क्षेत्र के पाठकपुरवा के पास सोमवार की रात गला घोंट कर एक युवक का कत्ल कर दिया गया। गांव के पास खेत में युवक का शव पड़ा मिला। शव की पहचान धनईपट्टी के मजरा पाठकपुरवा निवासी दद्दन पांडेय (23) के रूप में हुई। इस घटना का रविवार को पुलिस ने राजफाश कर दिया।
विज्ञापन


एसपी कार्यालय में पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि मामले की पड़ताल में जुटी देहात कोतवाल पुलिस को हत्या के तार घर से जुडे़ होने की आशंका थी। इसी बिंदु पर देहात कोतवाल विष्ट ने पूछताछ शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन


डाली पांडेय ने बताया कि वह घटना वाली रात 11 बजे सो गई थी, जबकि उसका मोबाइल नंबर सर्विलांस पर लगाया तो पता चला कि एक बजे तक किसी से बात करती रही। यही नहीं अनजान नंबर पर किसी से देर रात तक बात करने की जानकारी मिली। इस पर पुलिस का शक  गहरा गया।

पुलिस ने मायके से उसके बारे में जानकारी की तो पता चला कि वहां रिश्ते में चाचा लगने वाले एक युवक से उसका संबंध है। इसके बाद पुलिस ने पूछताछ की तो मामला खुल गया। देहात कोतवाल दिनेश सिंह विष्ट ने बताया कि  तीन माह पहले डाली का गौना आया था।

वह पति को मंद बुद्धि समझ नापसंद करती थी। पति को रास्ते से हटाने के लिए उसने चार-पांच जुलाई को रात को फोन कर प्रेमी योगेंद्र पांडेय को घर बुलाया। जब वे दोनों घर पहुंचे, उसके पहले शाम को ही डाली ने अपनी सास को दूध में नींद की गोली देकर बेहोश कर दिया।


योगेंद्र अपने दोस्त राहुल के साथ घर पहुंचा। डाली ताला खोल कर दोनों को अंदर बेडरूम में ले गई। इसके बाद सो रहे पति की साड़ी के पल्लू से गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या के बाद शव घर से 80 कदम दूर सड़क किनारे ले जाकर फेंक दिया। पुलिस ने डाली व उसके प्रेमी योगेंद्र को गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed