{"_id":"61c48aeb43a5d98b979c57d441294e8d","slug":"vindhyavasini-temple-theft-crown-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विन्ध्यवासिनी मंदिर से मुकुट चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विन्ध्यवासिनी मंदिर से मुकुट चोरी
अमर उजाला ब्यूरो/ गोंडा
Updated Mon, 13 Jul 2015 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के बहराइच रोड स्थित विन्ध्यवासिनी मंदिर से रविवार देर रात चोरों ने 60 हजार रुपये के जेवरात पार कर दिए। चोरी का पता मंदिर के पुजारी को सोमवार सुबह तब चला जब वह सोकर उठे। इस मामले में मंदिर के पुजारी ने कोतवाली नगर में अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन
शहर के बहराइच बाईपास रोड स्थित छेदीपुरवा के रहने वाले शिवपूजन ने बताया कि वह विन्ध्यवासिनी मंदिर के पुजारी हैं। शिवपूजन के मुताबिक रविवार की रात पूजा करने के बाद वह मंदिर का दरवजा बंद करके सोने चले गए। तभी देर रात चोर माता विन्ध्यवासिनी के चांदी के मुकुट, छत्र व खड़ाऊं लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन
चोरी का पता शिवपूजन को सोमवार की सुबह तब लगा। चोरी की सूचना पर चौकी प्रभारी बडग़ांव बीएन सिंह ने मौके पर पहुंचकर लोगों से जानकारी ली। इस मामले में मंदिर के पुजारी शिवपूजन ने कोतवाली नगर में अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दी है। कोतवाली नगर के प्रभारी निरीक्षक शिवपति सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है, छानबीन कराई जा रही है।
विज्ञापन