फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Villagers caught five Jhrkhuranon

ग्रामीणों ने पांच जहरखुरानों को पकड़ा

Sat, 08 Aug 2015 11:53 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 08 Aug 2015 11:53 PM IST
विज्ञापन
 मुंबई से गोंडा पहुंचे एक युवक को टेंपो में सवार पांच जहरखुरानों ने गिलौली गांव के पास नशीला पदार्थ खिलाकर लूटने का प्रयास किया। तभी टेंपो चालक ने एक जहरखुरान को पकड़ लिया, जबकि उसके चार साथी भाग निकले। बाद में ग्रामीणों ने भाग कर गन्ने के खेत में छिपे चार जहरखुरानों को भी पकड़ लिया।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने इनकी पिटाई कर पुलिस के हवाले कर दिया। युवक को बेहोशी की हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। युवक की माता ने इटियाथोक थाने में पांच जहरखुरानों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

 
इटियाथोक थाना क्षेत्र के बरगदही अहिरौलिया गांव का रहने वाला राजेंद्र गौतम मुंबई में रहकर मजदूरी करता है। वह शनिवार की सुबह ट्रेन से मुंबई से गोंडा पहुंचा। यहां से टेंपो से अपने घर जा रहा था। बलरामपुर रोड पर सुभागपुर के पास रास्ते में पांच युवकों ने टेंपो रोका और उसमें सवार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


चालक नदीम खान ने बताया कि गिलौली के पास टेंपो में बैठे पांच युवकों ने राजेंद्र को जबरन नशीला पदार्थ खिला दिया और लूटने का प्रयास किया। नदीम के मुताबिक उससे और पांचों युवकों से मारपीट शुरू हो गई। इस दौरान चार जहरखुरान इटियाथोक-गोंडा रेलवे ट्रैक की ओर भाग निकले, जबकि नदीम ने एक जहरखुरान मनोज को दबोच लिया।

मारपीट होते देख ग्रामीण भी वहां आ पहुंचे और ग्रामीणों ने पकड़े गए जहरखुरान मनोज से उसके फरार हुए साथियों को फोन कराकर गन्ने के खेत के पास बुलाया। नदीम ने बताया कि इससे पहले वह ग्रामीणों के साथ खेत में छिप गया था। मनोज के बुलाने पर जब उसके साथी गन्ने के खेत से बाहर निकले तो ग्रामीणों ने उन्हें पकड़ लिया और पांचों की पिटाई कर पुलिस के हवाले कर दिया।


राजेंद्र गौतम को बेहोशी की हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। थाना इटियाथोक के प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार झा ने बताया कि राजेंद्र की माता सत्यवती ने पकड़े गए मनोज राना ग्राम नारमोहम्मदपुर जिला गौतमबुद्धनगर, मनोज, सूरज, उमेश निवासी ग्राम हत्था थाना नबाबगंज, जगप्रसाद ग्राम दुल्लापुर नबाबगंज के खिलाफ जहरीला पदार्थ खिलाकर लूटने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed