{"_id":"586e8c884f1c1b4436159274","slug":"two-young-man-died-in-accident-in-gonda","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की टक्कर से दो युवकों की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रक की टक्कर से दो युवकों की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 05 Jan 2017 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच से परसपुर जा रहे दो युवकों को एक तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर से बाइक पर पीछे बैठा युवक उछलकर दूर जा गिरा, जबकि बाइक चला रहा युवक ट्रक में फंसकर करीब तीन सौ मीटर तक घिसटता रहा। ग्रामीणों ने भाग रहे ट्रक को रोक लिया। इस दौरान चालक व क्लीनर भाग निकले। हादसे में दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। दोनों युवकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं पहना था।
बहराइच जिले के कैसरगंज थाना क्षेत्र के रसूलाबाद गांव के रहने वाले विजयभान सिंह ने बताया कि उनके बड़े भाई उदयभान सिंह (38) गुरुवार को बेटी की शादी के लिए लड़का देखने परसपुर बाजार के लिए निकले थे। उनके साथ गांव के रहने वाला बुच्चा गुप्ता (25) भी थे। बाइक उदयभान चला रहे थे। दोनों परसपुर करनैलगंज परसपुर मार्ग पर पचईपुरवा गांव के समीप पहुंचे ही थे कि परसपुर की तरफ से गिट्टी लादकर आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने सामने से बाइक में टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक पर पीछे बैठा बुच्चा गुप्ता उछलकर दूर जा गिरा और मौके पर ही दम तोड़ दिया। जबकि बाइक चला रहा उदयभान बाइक समेत ट्रक के बीच में फंस गया और करीब तीन सौ मीटर तक घिसटता रहा। ग्रामीणों ने भाग रहे ट्रक चालक को घेरकर बिहुरी गांव के समीप रोका तो चालक व क्लीनर ट्रक से कूदकर भाग निकले। सूचना मिलने पर पहुंची परसपुर पुलिस ने ट्रक में फंसकर क्षतविक्षत हो चुके उदयभान के शव को बाहर निकाला।
विज्ञापन
उदयभान के मोबाइल से उसके परिवारीजनों को हादसे की सूचना दी गई। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है और दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस मामले में उदयभान के भाई विजयभान ने ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए परसपुर थाने में तहरीर दी है। थानाध्यक्ष देवेंद्र पांडेय ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है।
फोटो-18