{"_id":"132b67cebed7ff296ad799cba073902f","slug":"two-women-cut-to-the-train-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन से कटीं दो महिलाएं ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रेन से कटीं दो महिलाएं
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2015 11:19 PM IST
विज्ञापन
गोरखपुर-गोंडा रेल खंड के बभनान व परसा तिवारी रेलवे स्टेशन के मध्य खम्हरिया गांव के पास रेल ट्रैक पार करते समय शुक्रवार की सुबह ट्रेन की चपेट में आने से शिक्षिका ननद व भाभी की कटकर मौत हो गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
बस्ती जनपद के पैकौलिया थाना क्षेत्र के दुलारपुर गांव के रहने वाले जयप्रकाश प्रजापति की पत्नी रेनू प्रजापति (29) छपिया थाना क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय तेंदुआ रानीपुर में सहायक अध्यापिका है।
वह गोंडा जिले के छपिया थाना क्षेत्र के खम्हरिया गांव में अपने मायके में रहकर विद्यालय में पढ़ाती थी। शुक्रवार की सुबह रेनू अपनी भाभी कंचन (23) पत्नी विक्रम के साथ खेत को गई थी।
विज्ञापन
वहां से कुछ देर बाद ननद व भाभी घर लौट रही थीं। जब वह दोनों गांव के समीप गोंडा-गोरखपुर रेल खंड के बभनान व परसा तिवारी रेलवे स्टेशन के मध्य गांव के पास रेल ट्रैक पार कर रही थीं, तभी ट्रेन की चपेट में आ गईं।
जिससे दोनों की ट्रेन से कटकर मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों से सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष छपिया ओम प्रकाश पांडेय ने हादसे के बाद उनके घर पहुंचकर परिवारीजनों को ढांढस बंधाया।