फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Two women and teenager cut off claims

दो महिला और किशोरी की कटी कटने का दावा

Mon, 07 Aug 2017 10:48 PM IST
amar ujala
amar ujala Updated Mon, 07 Aug 2017 10:48 PM IST
विज्ञापन
 जिले में दो अलग-अलग स्थानों पर जहां एक महिला व एक 15 वर्षीया किशोरी की रात को घर में सोते समय चोटी कटने का दावा किया गया तो वहीं देरशाम खेत की ओर गई एक महिला ने भी अज्ञात युवक पर चोटी काटने का आरोप लगाया है। एक ही रात तीन अलग-अलग इलाकों में हुई चोटीकांड की घटना को लेकर लोगों में काफी दहशत है। दूसरी ओर पुलिस एक ही रात में हुई चोटी कांड की तीन अलग-अलग घटनाओं से अभी भी अंजान है।  
विज्ञापन


बालपुर के चकसेनिया गांव में रहने वाली वैधा देवी (45) पत्नी रामधीरज रविवार की देरशाम गांव के बाहर खेत की तरफ गईं थी। बैधा देवी के मुताबिक रात में खेत से लौटते वक्त उन्हें एक आदमी खेत में खड़ा नजर आया। जब तक वह उस व्यक्ति को देखकर कुछ समझतीं, उसने उनकी चोटी काट ली और फरार हो गया। अंधेरा काफी होने के कारण वह उस व्यक्ति को पहचान नहीं पाईं। बैधा देवी के शोर मचाने पर गांव के लोग भागकर जब तक उसके पास पहुंचते, युवक भाग चुका था। जिसे लेकर गांव वालों में दहशत के साथ रोष है।  
विज्ञापन


उधर दूसरी घटना छपिया थानाक्षेत्र के ढढौआ मेहनिया की है। जहां रहने वाली रामबचन की पत्नी केवलपता (38) रविवार की रात अपने घर के बरामदे में सो रही थीं। जिनकी रात में किसी ने चोटी ही काट ली। सुबह जब वह सोकर उठीं तो देखा कि उनकी चोटी ही नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला के शोर मचाने पर घर के बाकी लोग भागकर उसके पास पहुंचे। इस घटना के बाद केवलपता कई बार बेहोश भी हो चुकी है। परिवार वाले उसकी चोटी कटने की घटना से काफी भयभीत हैं। वहीं चोटी कटने की इस घटना को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की अफवाहें फैली हैं। वहीं चोटी कटने की तीसरी घटना गौराचौकी के अल्लीपुर गांव के मजरा जोलाहनडीह की है।

बताते हैं कि यहां रहने वाले नजीर की 15 वर्षीया बेटी फूलजहां रात में घर के आंगन में मच्छरदानी के भीतर सोई थी कि उसकी किसी ने चोटी काट ली। फूलजां का रपरिवार में इस घटना के बाद काफी भयभीत है। जबकि चोटी कटने की इस घटना को लेकर भी क्षेत्र में तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं।


जबकि एक ही रात तीन अलग-अलग जगहों पर हुई चोटी कटने की इन घटनाओं को लेकर पुलिस इससे पूरी तरह अंजान है। थाना छपिया के थानाध्यक्ष शैलेश सिंह का कहना है कि उन्हें इस तरह की घटना की जानकारी नहीं है और न ही इस बावत कोई तहरीर मिली है। खोड़ारे थानाध्यक्ष पवन सिंह ने बताया कि ऐसी कोई घटना की जानकारी नहीं मिली है। सीओ करनैलगंज कृष्ण चंद्र सिंह ने बताया कि ऐसी कोई शिकायत नहीं मिली है। जानकारी हुई है तो जांच करायी जाएगी। एसपी उमेश कुमार सिंह ने चोटी कटने की घटना पर किसी प्रकार का वर्जन देने से मना कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed