{"_id":"f8479b0f1492bec8a1c2824e7fdad5e1","slug":"two-bdc-female-members-abducted-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो महिला बीडीसी सदस्यों का अपहरण","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो महिला बीडीसी सदस्यों का अपहरण
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 27 Jan 2016 11:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तुलसीपुर थाने में बुधवार को दी गई तहरीर में ग्राम गनवरिया थाना गौरा चौराहा निवासी पारस ने कहा कि वह अपनी पत्नी बीडीसी सदस्य बबूता को लेकर मंगलवार को देवीपाटन मंदिर में दर्शन करने गया था।
शाम छह बजे मंदिर के पास काली गाड़ी से शिशिर यादव निवासी अल्लानगर, महेश शर्मा निवासी राजपुर बकौली, फसीउद्दीन उर्फ लोहा सिंह पूर्व प्रमुख गैसड़ी निवासी नचौरी, नियाज निवासी नचौरी, रामपाल यादव निवासी कुड़वा व अन्य दो लोग आए। ये लोग बबूता को जबरन गाड़ी में बैठाकर भाग गए।
थानाध्यक्ष श्रीनाथ यादव ने बताया कि पारस की तहरीर पर शिशिर यादव, महेश शर्मा, लोहा सिंह, नियाज, रामपाल यादव सहित दो अज्ञात लोगों के खिलाफ अपहरण तथा दलित उत्पीड़न का केस दर्जकर बबूता की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
नगर कोतवाली में बुधवार को दी गई तहरीर में ग्राम चिवटिहवा थाना गौरा चौराहा निवासी अलखी ने कहा है कि वह अपनी पत्नी बीडीसी सदस्य नगीना को साथ लेकर मंगलवार सुबह 11 बजे इलाज कराने आया था। ब
लरामपुर नगर के अंबेडकर तिराहे पर काले रंग की गाड़ी से आए महेश शर्मा, शिशिर यादव व फसीउद्दीन खां उर्फ लोहा सिंह नगीना को जबरन गाड़ी में लादकर भाग गए। अलखी का कहना है कि गाड़ी में दो अन्य लोग भी थे जिन्हें वह पहचान नहीं पाया।
नगर कोतवाल मधुर मिश्र ने बताया कि अलखी की तहरीर पर महेश शर्मा, शिशिर यादव व लोहा सिंह के खिलाफ अपहरण व दलित उत्पीड़न का केस दर्ज कर लिया है। अपहृत बीडीसी सदस्य नगीना की तलाश की जा रही है।