फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Three nursing students die from drowning in Saryu

नर्सिंग के तीन छात्रों की सरयू में डूबने से मौत

Fri, 31 Mar 2017 11:15 PM IST
Amarujala
Amarujala Updated Fri, 31 Mar 2017 11:15 PM IST
विज्ञापन
 सरयू नदी में डूब रही साथी छात्रा को बचाने के लिए नदी में कूदे दो छात्र और एक छात्रा की डूबने से मौत हो गई। सभी छात्र पैरा मेडिकल कॉलेज में नर्सिंग का कोर्स कर रहे थे। शुक्रवार को सभी कॉलेज की टीम के साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र करनैलगंज में ट्रेनिंग के गए थे।
विज्ञापन


तीन छात्रों की डूबने की खबर से कॉलेज स्टाफ और छात्रों में हड़कंप मच गया। छात्रों का शोर सुनकर दौड़े ग्रामीणों ने सभी को बचाने का प्रयास किया लेकिन नाकाम रहे। दो छात्रों का शव तो ग्रामीणों ने निकाल लिया लेकिन एक शव बाद में आए गोताखोरों ने निकाला।  घटना की सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने गोताखोरों को लगाकर तीनों के शव को निकाल लिया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।   
विज्ञापन

    
सतीशचंद मेमोरियल पैरा मेडिकल कॉलेज हारीपुर के नर्सिंग  के छात्र-छात्राओं की 40 सदस्सीय टीम शुक्रवार की सुबह ट्रेनिंग के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र करनैलगंज गई थी। यहां ट्रेनिंग के दौरान  कुछ छात्र-छात्राओं ने थोड़ी दूर स्थित सरयूघाट जाने का प्लान बना लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनमें श्रद्धा (23), कीर्ति (22), सलमान अहमद (21) निवासी वीरपुर भोज थाना कटरा बाजार, अखिलेन्द्र प्रताप (22) निवासी रुपईडीह थाना खरगूपुर व सुषमा चौधरी (21) ग्राम विठूरा खलीलाबाद संतकबीर नगर शामिल थे।

सरयू घाट पहुंचने पर नदी में उतरते समय श्रद्धा का पैर फिसल गया और वह नदी में गिर गई, पास खड़ी सुषमा ने उसका हाथ पकड़कर उसे बचा लिया  मगर बैलेंस बिगड़ने से सुषमा नदी में डूबने लगी, जिसे बचाने के लिए सलमान और अखिलेन्द्र नदी में कूद गए।

लेकिन सुषमा के बचाते बचाते तीनों नदी की गहरी धारा में डूब गए। तीनों को डूबता देख नदी के बाहर खड़ी श्रद्धा, कीर्ति और उनके अन्य साथियों के शोर मचाने पर आस-पास के लोग दौड़े। ग्रामीणों ने नदी में कूदकर तीनों को बचाने का प्रयास किया।

मगर तब तक तीनों की डूबने से मौत हो गई। ग्रामीणों ने कुछ देर की कोशिश में सुषमा व अखिलेन्द्र के शवों को बाहर निकाल लिया। मगर सलमान का शव नहीं मिला। बाद में गोताखोरों को बुलाया गया तब जाकर गोताखोरों ने सलमान के शव को दो घंटे की तलाश के बाद नदी से बाहर निकाला।


घटना की सूचना पर पहुंचे कोतवाल करनैलगंज हरी सिंह ने श्रद्धा व कीर्ति को सीएचसी भिजवाया। वहां से दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। कोतवाल ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना की सूचना मिलने पर एसडीएम हरिशंकर लाल शुक्ला, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट आईएएस आशीष कुमार, सीओ सबीहुल हम्द, सीएचसी अधीक्षक डा. पीएन राय, स्वास्थ्य विभाग की पूरी टीम के साथ मौके पर मौजूद रहे।      
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed