{"_id":"5706a4ee4f1c1b3e27c810fd","slug":"theft-of-four-million","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार लाख की चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चार लाख की चोरी
अमर उजाला/गोंडा
Updated Thu, 07 Apr 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
टूटी खिड़की
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलग-अलग थाना क्षेत्रों के तीन गांवों के तीन घर में बुधवार की रात घुसे चोरों ने 1.33 लाख रुपये व तीन लाख के जेवर पार कर दिए। इस मामले में पुलिस को तहरीर दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
कौड़िया थाना क्षेत्र के चुर्रामुर्रा गांव के मजरा खैरी के रहने वाले शिवमोहन पांडेय ने बताया कि बुधवार की रात उसके पिता रामसेवक पांडेय घर में सो रहे थे। वह गांव में अपने दूसरे घर में परिवारीजनों के सोने चला गया था।
तभी देर रात खिड़की उखाड़कर चोर अंदर घुस आए और कमरे में आलमारी में रखे 1.28 लाख रुपये, सोने का लाकेट, मटरमाला, नथुनी, झुमकी, कर्धनी व पावजेब उठा ले गए।
विज्ञापन
शिवमोहन ने चोरी गए जेवरात की कीमत दो लाख रुपये बताई है। उन्होंने बताया कि 1.28 लाख रुपये थ्रेसर खरीदने के लिए रखे थे। वहीं, पृथ्वीपुरवा के रहने वाले हृदय नारायन पांडेय के घर में घुसे चोर 20 हजार रुपये के कपड़ों से भरा संदूक उठा ले गए।
वहीं, छपिया थाना क्षेत्र के बुक्कनपुर गांव के रहने वाले अब्दुल वहाब ने बताया कि बुधवार की रात वह घर के बाहर बरामदे में सो रहा था। तभी देर रात चोर बाउंड्रीवाल फांदकर अंदर घुस आए और कमरे में आलमारी में रखे पांच हजार रुपये, सोने का झाला, पायल, घड़ी, अटैची व कपड़े आदि उठा ले गए।
अब्दुल वहाब ने चोरी गए सामान की कीमत 80 हजार रुपये बताई है। इस मामले में शिवमोहन पांडेय ने थाना कौड़िया व अब्दुल वहाब ने थाना छपिया में अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दी है।
थानाध्यक्ष कौड़िया इंतखाब अहमद व थानाध्यक्ष छपिया परमानंद तिवारी ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है।