फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Theft by breaking the door

दरवाजा तोड़कर उड़ाया छह लाख का सामान

Sat, 28 Jan 2017 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गोंडा
अमर उजाला ब्यूरो/गोंडा Updated Sat, 28 Jan 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
Theft by breaking the door
कंजड़ान मोहल्ले के एक घर के पिछले दरवाजे को तोड़कर चोरों ने गहनों समेत छह लाख रुपये के सामान पर हाथ साफ किया है। इस मामले में थाना नवाबगंज में अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दी गई है। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन


कस्बा नवाबगंज के कंजड़ान मोहल्ले के रहने वाले चंद्रभान गुप्ता ने बताया कि उनका परिवार लखनऊ में रहता है। चंद्रभान के मुताबिक 26 जनवरी को वह जरूरी काम से इलाहाबाद चले गए थे। इसी बीच देर रात चोरों ने घर के पिछले दरवाजे का ताला तोड़ दिया और अंदर घुस आए।
विज्ञापन


चोर यहां से जनरेटर, गैस सिलेंडर, टीवी, सोने के जेवर व बर्तन लेकर फरार हो गए। चंद्रभान ने बताया कि 27 जनवरी की सुबह जब उनका नौकर हरिशंकर साफ-सफाई के लिए उनके घर पहुंचा तो उसे चोरी की जानकारी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


चंद्रभान के मुताबिक हरिशंकर की सूचना पर वह घर पहुंचे तो घर का सारा सामान बिखरा पड़ा था। चंद्रभान ने चोरी गए सामान की कीमत छह लाख रुपए बताई है। चंद्रभान गुप्ता ने थाना नवाबगंज में अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दी है। थानाध्यक्ष दद्दन सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है, जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed