{"_id":"588ce2bb4f1c1b165dcf4fe9","slug":"theft-by-breaking-the-door","type":"story","status":"publish","title_hn":"दरवाजा तोड़कर उड़ाया छह लाख का सामान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दरवाजा तोड़कर उड़ाया छह लाख का सामान
अमर उजाला ब्यूरो/गोंडा
Updated Sat, 28 Jan 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कंजड़ान मोहल्ले के एक घर के पिछले दरवाजे को तोड़कर चोरों ने गहनों समेत छह लाख रुपये के सामान पर हाथ साफ किया है। इस मामले में थाना नवाबगंज में अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दी गई है। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है।
कस्बा नवाबगंज के कंजड़ान मोहल्ले के रहने वाले चंद्रभान गुप्ता ने बताया कि उनका परिवार लखनऊ में रहता है। चंद्रभान के मुताबिक 26 जनवरी को वह जरूरी काम से इलाहाबाद चले गए थे। इसी बीच देर रात चोरों ने घर के पिछले दरवाजे का ताला तोड़ दिया और अंदर घुस आए।
चोर यहां से जनरेटर, गैस सिलेंडर, टीवी, सोने के जेवर व बर्तन लेकर फरार हो गए। चंद्रभान ने बताया कि 27 जनवरी की सुबह जब उनका नौकर हरिशंकर साफ-सफाई के लिए उनके घर पहुंचा तो उसे चोरी की जानकारी हुई।
विज्ञापन
चंद्रभान के मुताबिक हरिशंकर की सूचना पर वह घर पहुंचे तो घर का सारा सामान बिखरा पड़ा था। चंद्रभान ने चोरी गए सामान की कीमत छह लाख रुपए बताई है। चंद्रभान गुप्ता ने थाना नवाबगंज में अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दी है। थानाध्यक्ष दद्दन सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है, जांच की जा रही है।