फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   The young men raping teenager

युवकों ने किशोरी से किया रेप

Sun, 08 May 2016 11:39 PM IST
अमर उजाला/गोंडा
अमर उजाला/गोंडा Updated Sun, 08 May 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन
The young men raping teenager
गैंगरेप
 दूसरे के घरों में बर्तन साफ कर गुजारा करने वाली एक किशोरी को शनिवार की रात चार युवकों ने अगवा कर लिया और उसे एक बोलेरो से लाद ले गए। शहर के बाईपास रोड पर सुनसान स्थान पर दो युवकों ने उसके साथ गैंगरेप किया।
विज्ञापन


इसके बाद आधी रात उसे कार्रवाई न करने की धमकी देकर सुनसान सड़क पर छोड़ दिया। बदहवास हालत में किशोरी को एक व्यक्ति ने घर पहुंचाया। पीड़िता ने नगर कोतवाली में चार युवकों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 
विज्ञापन


शहर के एक मोहल्ले की रहने वाली 15 वर्षीया लड़की कॉलोनी में लोगों के यहां बर्तन साफ कर अपना गुजारा करती है। पीड़िता ने बताया कि शनिवार देर शाम वह कॉलोनी के एक घर में बर्तन साफ करने गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहां से लौट रही थी, तभी रास्ते में उसके पास एक बोलेरो आकर रुकी और उसमें सवार चार युवक उसे जबरन लाद ले गए। किशोरी ने बताया कि शहर के बाहर बाईपास रोड पर सुनसान स्थान देखकर युवकों ने बोलेरो रोक दी और उसे एक झाड़ी में ले जाकर दो युवकों ने उसके साथ दुराचार किया।


इसके बाद उसे सुनसान जगह छोड़ दिया। रास्ते में मिले एक व्यक्ति ने उसे घर पहुंचाया। किशोरी ने रविवार को नगर कोतवाली में दो युवकों के खिलाफ गैंगरेप व दो के खिलाफ उसे अगवा करने की तहरीर दी है। कोतवाल नगर अंगद राय ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच के लिए मौके पर पुलिस टीम भेजी गई है। जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed