फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   The young man killed

युवक का कत्ल

Thu, 02 Jul 2015 11:03 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 02 Jul 2015 11:03 PM IST
विज्ञापन
नवाबगंज क्षेत्र के सुभागपुर गांव में गुरुवार को रंजिश के चलते राजाराम (40) की कुछ लोगों ने सरिया से पीट-पीटकर हत्या कर दी। इससे गुस्साए लोगों ने हमलावरों पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग करते हुए गोंडा-फैजाबाद हाईवे मार्ग पर शव रखकर जाम लगा दिया।
विज्ञापन


अधिकारियों की ओर से कार्रवाई का भरोसा दिलाने पर लोग शांत हुए। इस दौरान करीब एक घंटे तक आवागमन बाधित रहा। बताया जाता है कि नवाबगंज थाना क्षेत्र के ग्राम सुभागपुर निवासी राजाराम के परिवारीजनों व कुछ अन्य लोगों से एक माह पहले किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था।
विज्ञापन


उसी रंजिश में गुरुवार को दोपहर कुछ लोगों ने  लाठी-डंडा व सरिया आदि लेकर राजाराम पर हमला कर दिया। पिटाई से गंभीर रूप से घायल राजा राम को लोगों ने पास के अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद लोगों में हमलावरों के खिलाफ आक्रोश बढ़ गया और उन्होंने हाईवे पर शव रखकर जाम लगा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसकी जानकारी होने पर इलाकाई पुलिस के अलावा तरबगंज के एसडीएम जगदीश सिंह, सीओ विजय आनंद पहुंचे। लोगों की मांग थी कि हमलावरों की गिरफ्तारी के बगैर शव नहीं उठाएंगे। इसके बाद एएसपी रवींद्र कुमार सिंह भी पहुंचे और उनके आश्वासन पर लोग शांत हुए।

वहीं, इस मामले में मृतक राजा राम की पत्नी शान्ति देवी ने थाने में तहरीर देकर सिराजुल हसन, अलीम, फहीम व शिव कुमार के खिलाफ तहरीर दी है। इसमें उसने आरोप लगाया है कि एक माह पूर्व उसके घर वालों से आरोपियों ने मारपीट करने के साथ जान से मारने की धमकी दी थी।


उस समय भी तहरीर दी गई थी लेकिन पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई नहीं की। वहीं एएसपी रवींद्र कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर पर मामला दर्ज किया जा रहा है। एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed