फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   The woman made a hanging tight harassment

प्रताड़ना से तंग महिला ने लगाई फांसी

Thu, 28 Jan 2016 10:29 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 28 Jan 2016 10:29 PM IST
विज्ञापन
दुबहा बाजार के वैसनपुरवा गांव में गुरुवार की सुबह ससुराल वालों की प्रताड़ना से तंग आकर एक महिला ने गांव के बाहर पीपल के पेड़ से रस्सी के सहारे लटककर जान दे दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


कौड़िया थाना क्षेत्र के वैसनपुरवा गांव के रहने वाले कैलाश सिंह ने बताया कि उन्होंने अपनी बहन संजू सिंह (21) की शादी वर्ष 2015 में इसी थाना क्षेत्र के धर्मपुर गांव निवासी एक युवक के साथ की थी।
विज्ञापन


शादी के कुछ दिनों बाद से ही ससुराल वाले दहेज में एक लाख रुपये व बाइक की मांग करने लगे। कैलाश के मुताबिक उन्होंने दहेज में 71 हजार रुपये व बाइक भी ससुराल वालों को दे दी थी, मगर वे और रुपयों की मांग करने लगे। इसको लेकर ससुराल वाले संजू को प्रताड़ित किया करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कैलाश ने बताया कि ससुराल वालों की प्रताड़ना से तंग आकर वह अपनी बहन को मायके ले आया था और ससुरालियों से दहेज का मुकदमा चल रहा था।

इसी कारण उसकी बहन ने गुरुवार की सुबह गांव के बाहर पीपल के पेड़ से रस्सी के सहारे लटककर जान दे दी। गांव के लोगों ने पेड़ से शव लटकता देखा तो पुलिस को खबर की।

प्रभारी थानाध्यक्ष रतन कुमार पांडेय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed