{"_id":"6b151848c7aa265e7e3d3b169db8660e","slug":"the-student-s-body-was-found-hanging-from-tree-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेड़ से लटकता मिला छात्र का शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पेड़ से लटकता मिला छात्र का शव
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 04 Aug 2015 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खरगूपुर थाना क्षेत्र के पंचुरखी मनोहरजोत गांव में मंगलवार की सुबह दो दिन पहले घर से लापता हुए छात्र का शव गांव के पास शीशम के पेड़ से रस्सी के सहारे लटकता मिला। घटना से गांव में हड़कंप मच गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
खरगूपुर थाना क्षेत्र के पंचुरखी मनोहरजोत गांव के रहने वाले पुरुषोत्तम मिश्र ने बताया कि उसका 15 वर्षीय बेटा मदनलाल कस्बे के एक प्राइवेट स्कूल में आठवीं का छात्र था। वह दो अगस्त की शाम घर से गांव में ही घूमने निकला था, मगर देर रात तक नहीं लौटा।
परिवारीजनों ने उसकी काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। पुरुषोत्तम के मुताबिक मंगलवार की सुबह उसकी बेटी सुनीता खेत को जा रही थी। तभी उसकी नजर गांव के पास एक खेत में लगे शीशम के पेड़ पर पड़ी। पेड़ पर रस्सी के सहारे एक शव लटक रहा था।
विज्ञापन
जब वह पेड़ के पास पहुंची तो शव मदनलाल का था। सुनीता के शोर मचाने पर ग्रामीणों के साथ ही परिवारीजन भी मौके पर पहुंचे। इसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। खरगूपुर थाने के प्रभारी निरीक्षक अंगद राय ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।