Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   The injection took place of the woman's life

झोलाछाप के इंजेक्शन ने ले ली महिला की जान

Mon, 17 Jul 2017 11:20 PM IST
amar ujala
amar ujala Updated Mon, 17 Jul 2017 11:20 PM IST
विज्ञापन
 मजगवां गांव में रविवार की रात बीमार एक महिला की झोलाछाप ने जान ले ली। बताते हैं कि रात में तबियत बिगडने पर महिला के पति ने फोन करके एक झोलाछाप को इलाज के लिए बुलाया। जिसने एक ऐसा इंजेक्शन महिला को लगाया। जिससे महिला की हालत पहले से भी खराब हो गई।
विज्ञापन


परिवार के लोग जब तक उसे लेकर अस्पताल जाते, उसकी घर पर ही मौत हो गई। मामले में मृतक महिला के पति की ओर से इसकी तहरीर वजीरगंज थाने में दी गई है। वहीं जिस झोलाछाप डाक्टर पर आरोप है, वह फरार चल रहा है।      
विज्ञापन


  स्वास्थ्य विभाग के तमाम प्रयासों के बावजूद झोलाछाप डाक्टरों पर कोई अंकुश जिले में लगता नहीं दिखाई दे रहा। जिससे एक के बाद एक यह झोलाछाप लोगों की जान ले रहे हैं। रविवार रात मजगंवा गांव में रहने वाले ननकन यादव की पत्नी ममता देवी (35) की अचानक तबियत खराब हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसपर उन्होंने फोन करके क्षेत्र में ही झोलाछाप डाक्टर की तरह काम करने वाले राजू गुप्ता को घर पर बुलाया। बतौर ननकन घर आने के बाद उसने उनकी पत्नी ममता को एक इंजेक्शन लगाया। जिससे उसकी हालत सुधरने के बजाए बिगड़ती चली गई। पत्नी की हालत खराब होते देख परिवार के सारे लोग एक चौपहिया वाहन की व्यवस्था में जुट गए।

लेकिन ननकन अपनी पत्नी को किसी गाड़ी से लेकर इलाज के लिए मुख्यालय आता, इससे पहले ही उसकी मौत हो गई।  मृतक ममता देवी के पति ननकन यादव ने इस मामले मे एक तहरीर वजीरगंज थाने पर दी। जिसके बाद पुलिस ने ममता का शव कब्जे में लेने के बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

थानाध्यक्ष गोरखनाथ सरोज का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। उधर घटना के बाद से झोलाछाप राजू गुप्ता फरार चल रहा है। उधर सीएचसी वजीरगंज के अधीक्षक डा. अमित कुमार का कहना है कि झोलाछाप के खिलाफ उनके यहां अभियान तो चलता रहता है।


लेकिन झोलाछाप कितने हैं, इसकी कोई संख्या उनके पास नहीं है. जहां तक बात मजगंवा में झोलाछाप के इलाज से होने वाली मौत की है तो उसके लिए एक टीम गठित कर पूरे मामले की विधिवत जांच वह कराएंगे।      
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed