{"_id":"57eeaa934f1c1b9074575fd3","slug":"the-constable-beat-the-so","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिपाही ने दरोगा को जमकर पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सिपाही ने दरोगा को जमकर पीटा
अमर उजाला/गोंडा
Updated Fri, 30 Sep 2016 11:40 PM IST
विज्ञापन
बच्चे की मौत के बाद सुरक्षा की दृष्टि से तैनात पुलिस
- फोटो : mathura
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस अधीक्षक को सिपाही की लापरवाही की रिपोर्ट भेजना एक दरोगा को मंहगी पड़ गई। रिपोर्ट भेजे जाने से गुस्साए सिपाही ने गुरुवार की रात दरोगा को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। इस दौरान पिटाई में दरोगा की वर्दी फट गई और वह गंभीर रूप से घायल हो गए। इस मामले में एसओ ने पुलिस अधीक्षक को रिपोर्ट भेजी है।
बताया जाता है कि बीते दिनों इटियाथोक थाने में पकड़कर लाया गया छेड़खानी का एक आरोपी चिकित्सीय परीक्षण कराने के दौरान सिपाही की लापरवाही से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से हथकड़ी समेत फरार हो गया था।
आरोपी के फरार होने पर इस मामले के विवेचक दरोगा रामदवन यादव ने सिपाही देवेंद्र यादव की लापरवाही की गोपनीय रिपोर्ट पुलिस अधीक्षक को भेज दी थी। इसी रिपोर्ट को लेकर सिपाही दरोगा से नाराज चल रहा था।
विज्ञापन
गुरुवार की शाम दरोगा रामदवन यादव थाना क्षेत्र के भुड़कुड़ा गांव में शुक्रवार को होने वाले ग्राम पंचायत चुनाव के लिए बनाए गए पोलिंग बूथ का निरीक्षण करने गए थे। वहां से रात करीब 10 बजे वह थाने पर लौट रहे थे। तभी पोलिंग बूथ से थोड़ी ही दूर पर उन्हें सिपाही देवेंद्र यादव ने रोक लिया और उन्हें दौड़ा-दौड़ाकर जमकर पीटा। इस मारपीट में दरोगा की वर्दी फट गई और वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
दरोगा को पीटने के बाद सिपाही वहां से चला गया। सिपाही के जाने के बाद दरोगा रामदवन यादव किसी तरह थाने पहुंचे और इस घटना की जानकारी थानाध्यक्ष समेत अन्य उच्चाधिकारियों को दी। दरोगा रामदवन यादव ने सिपाही पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। थानाध्यक्ष हरि सिंह ने बताया कि इस पूरे मामले की रिपोर्ट पुलिस अधीक्षक को भेजी जा रही है।