{"_id":"cd81f51922e33096c24470c75ed70f92","slug":"the-body-was-found-hanging-from-swivel-married-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुंडे से लटकता मिला विवाहिता का शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कुंडे से लटकता मिला विवाहिता का शव
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 23 Nov 2015 11:45 PM IST
विज्ञापन
देहात थाना क्षेत्र के अचलापुर गांव में बीती रात नवविवाहिता का शव कमरे में छत के कुंडे से संदिग्ध हालात में लटकता हुआ पाया गया। विवाहिता ने आत्महत्या क्यों की इस बात का पता नहीं लग सका है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
देहात थानाध्यक्ष नरेन्द्र यादव ने सोमवार को बताया कि अचलापुर निवासी विक्रम वर्मा की पत्नी आशा (25) उर्फ सलोचना का शव रविवार रात कमरे में छत के कुंडे से लटकता हुआ पाया गया है।
आशा का मायका चिलबिला गोंडा में है। पांच वर्ष पूर्व आशा की शादी हुई थी। दो दिन पूर्व ही आशा मायके से ससुराल आई थी। घटना के समय घर पर कोई मौजूद नहीं था।
विज्ञापन
परिवारीजनों की सूचना पर आशा के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आशा ने फांसी लगाकर जान क्यों दी इस बात का पता नहीं चल सका है।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत के कारणों का पता चल जाएगा। आशा के मां-बाप ने भी किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है।