फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Teenager kidnapped for ransom

फिरौती के लिए किशोर का अपहरण

Mon, 28 Mar 2016 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बलरामपुर
अमर उजाला ब्यूरो, बलरामपुर Updated Mon, 28 Mar 2016 11:23 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
गौरा थाना क्षेत्र के जैतापुर बाजार में बीती शाम पांच लाख रुपये की फिरौती के लिए बाइक सवार बदमाशों ने एक किशोर का अपहरण कर लिया। करीब चार घंटे बाद मौका पाते ही किशोर अपहर्ताओं के चंगुल से भाग निकला। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने किशोर को परिवारीजनों के हवाले कर दिया। घटना में पुलिस तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

गौरा थाना क्षेत्र के जैतापुर बाजार में तथाकथित डॉक्टर जावेद अहमद अपना क्लीनिक चलाते हैं। जावेद का परिवार भी बाजार में बने आवास में रहता है। सोमवार को जावेद ने बताया कि रविवार शाम करीब साढ़े सात बजे उनका पुत्र माज अहमद (13) आवास से क्लीनिक की तरफ आ रहा था।
विज्ञापन


माज अहमद के मुताबिक रास्ते में अचानक दो बाइक सवारों ने उसे दबोच लिया और मोटरसाइकिल पर बिठाकर भाग निकले। माज के शोर मचाने पर लोगों ने अपहर्ताओं का पीछा करने की कोशिश की, लेकिन वे अंधेरे का लाभ उठाकर भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन


जावेद ने बताया कि घटना के तुरंत बाद अपहर्ताओं का उनके मोबाइल पर पांच लाख रुपये की फिरौती देने का धमकी भरा फोन आया। रात करीब 11 बजे भदुई गांव के निकट छिपे अपहर्ताओं के चंगुल से माज भाग निकला।

वह भागकर पास के गांव में रामनिवास यादव के घर पहुंचा और आप बीती बताई। लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने माज को उसके परिवारीजनों के पास पहुंचाया।


थानाध्यक्ष ज्ञानेंद्र पांडेय ने बताया कि शक के आधार पर इटई-इटवा गांव के तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। शीघ्र ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed