फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Speeding jeep beat the child

तेज रफ्तार जीप ने बच्ची को रौंदा

Wed, 13 Apr 2016 11:20 PM IST
अमर उजाला/बलरामपुर
अमर उजाला/बलरामपुर Updated Wed, 13 Apr 2016 11:20 PM IST
विज्ञापन
तुलसीपुर थाना क्षेत्र के बड़गौ गांव के पास बुधवार को सड़क पार कर रही एक बच्ची को तेज रफ्तार स्कार्पियो ने रौंद दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बच्ची अपनी ननिहाल में आई थी। आरोपी चालक देवीपाटन मेले में वाहन छोड़कर भाग निकला। पुलिस गाड़ी को कब्जे में लेकर मामले की छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष तुलसीपुर श्रीनाथ यादव ने बताया कि बुधवार को बड़गौ गांव के पास सीताराम यादव के घर आई गुड्डी (7) बौद्ध परिपथ पर सड़क पार कर रही थी। इसी बीच बलरामपुर से तुलसीपुर की तरफ जा रही तेज रफ्तार स्कार्पियो ने गुड्डी को रौंद दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


गुड्डी मूल रूप से हरैया बाजार की रहने वाली थी तथा इन दिनों अपनी ननिहाल में आई थी। बच्ची को रौंदने के बाद स्कार्पियो चालक गाड़ी लेकर भाग निकला। ग्रामीणों ने गाड़ी का पीछा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


चालक देवीपाटन शक्तिपीठ मेला स्थित वाहन स्टैंड में गाड़ी छोड़कर भाग निकला। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने स्कार्पियो को टैक्सी स्टैंड से कब्जे में ले लिया है।


थानाध्यक्ष ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। वाहन चालक तथा उसके स्वामी की तलाश की जा रही है। परिवारीजनों ने अभी तक कोई तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed