फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Shopkeeper beaten, robbed

दुकानदार को पीटा, लूटपाट

Sat, 07 Jan 2017 11:34 PM IST
अमर उजाला/गोंडा
अमर उजाला/गोंडा Updated Sat, 07 Jan 2017 11:34 PM IST
विज्ञापन
Shopkeeper beaten, robbed
लूट
तरबगंज थाना क्षेत्र के ढोढ़ेपुर भयापुरवा में शुक्रवार की रात बदमाशों ने गांव में रखी एक गुमटी में लूटपाट की। बदमाश गुमटी से 1700 रुपये व करीब 10 हजार का का सामान उठा ले गए। विरोध करने पर गुमटी दुकानदार को पीटकर घायल कर दिया। दुकानदार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। इस मामले में दुकानदार ने तीन अज्ञात बदमाशों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। 
विज्ञापन


तरबगंज थाना क्षेत्र के ढोढ़ेपुर भयापुरवा गांव का रहने वाला प्रेम गांव में ही गुमटी रखकर परचून की दुकान करता है। प्रेम ने बताया कि रोज की तरह वह शुक्रवार को अपनी गुमटी के बाहर पल्ली में सो रहा था।
विज्ञापन



रात करीब 12 बजे तीन अज्ञात लोग उसकी गुमटी पर पहुंचे और उसका ताला तोड़ने लगे। आहट पाकर जैसे वह जागा तो दो बदमाशों ने उसे पकड़ कर पीटना शुरू कर दिया। जबकि एक बदमाश ने गुमटी का ताला तोड़ दिया और उसमें रखे 1700 रुपये व करीब 10 हजार का समेट लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसकी चीख सुनकर जब पड़ोस में रहने वाले पूर्व प्रधान डॉ. ईबी सिंह मौके पर पहुंचे तो बदमाश भाग निकले। पिटाई में प्रेम का सिर फट गया। घायल प्रेम को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तरबगंज भर्ती कराया गया है। इस मामले में प्रेम ने तीन अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तरबगंज थाने में तहरीर दी है। थानाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। घटना की जांच की जा रही है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed