फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Seven drums of kerosene recovered

कोटे का सात ड्रम केरोसिन बरामद

Thu, 14 Jan 2016 11:40 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 14 Jan 2016 11:40 PM IST
विज्ञापन
Seven drums of kerosene recovered
एसडीएम के आदेश पर करोसिन से भरे ड्रम को कोतवाली ले जाया गया। इस मामले में पुलिस ने अभी कोई मुकदमा नहीं दर्ज किया है, लेकिन एसडीएम ने चोरी कर ले जाए जा रहे केरोसिन की जांच पूर्ति निरीक्षक को सौंप दी है।
विज्ञापन


भंभुआ चौकी प्रभारी अर्जुन सिंह भदौरिया ने बताया कि प्रभारी निरीक्षक दिवाकर सिंह के निर्देश पर ग्राम पंचायत नकार के मजरा मुलायम पुरवा में रात्रि करीब 12 बजे छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान महेश के दरवाजे पर सात ड्रम केरोसिन भरा व तीन ड्रम खाली बरामद हुए। लेकिन पुलिस के आने की सूचना पाते ही महेश व उसके घर वाले मौके से भाग निकले, जिससे उन्हें पकड़ा नहीं जा सका।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि तेल से भरे ड्रम को कब्जे में लेकर कोतवाली पहुंचा दिया गया और मामले की सूचना एसडीएम को दी गई। जिस पर उन्होंने पूर्ति निरीक्षक प्रवीण कुमार सिंह को मामले की जांच सौंपी है। पूर्तिनिरीक्षक प्रवीण कुमार सिंह कहते हैं कि जांच मिली है, लेकिन मै मौके पर जा नहीं पाया हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed