{"_id":"594ea4c24f1c1be9328b46d6","slug":"robbery-in-three-villages-lakhs-of-looting","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन गांवों में लुटेरों का धावा, लाखों की लूटपाट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तीन गांवों में लुटेरों का धावा, लाखों की लूटपाट
amar ujala
Updated Sat, 24 Jun 2017 11:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वजीरगंज थाना क्षेत्र के बहादुरपुर गांव में शुक्रवार रात असलहाें से लैस लुटेरों ने एक मकान पर धावा बोलकर 80 हजार कैश व करीब आठ लाख रुपये के जेवर लूट लिए। वहीं, नवाबगंज थाना क्षेत्र के दो गांवों के तीन घरों में भी लुटेराें ने जमकर लूटपाट की। पीड़ितों ने अज्ञात लुटेरों के खिलाफ तहरीर दी, मगर पुलिस ने सभी घटनाओं को चोरी की धारा में दर्ज किया है।
लुटेरों ने सबसे पहले नवाबगंज के पर्वती गांव के अरविंद कुमार के घर धावा बोला। अरविंद के मुताबिक वह अपने परिवार के साथ छत पर सो रहा था। रात करीब 11.30 बजे खटपट की आवाज सुनकर जब उसकी नींद खुली तो देखा एक बदमाश पिस्टल लेकर उसके समीप खड़ा है।
अरविंद के जागते ही बदमाश ने उनकी कनपटी से पिस्टल सटा दी और चुपचाप लेटे रहने को कहा। अरविंद ने बताया कि, घर में चार अन्य लुटेरे अलमारियां खंगाल रहे थे। अरविंद के घर से आठ हजार की नकदी समेत करीब एक लाख रुपये के जेवर लूटकर बदमाश भाग गए।
विज्ञापन
लुटेरों के भागते ही अरविंद ने शोर मचाते हुए पीछा करने की कोशिश की तो वे उस पर पथराव करके भाग गए। शोर सुनकर जब अरविंद के पड़ोसी देवशरन मिश्र उठे तो देखा कि उनके घर को भी बदमाश खंगाल चुके हैं। बदमाशों ने इसी गांव में नीरज के घर से भी दो हजार कैश समेत करीब एक लाख रुपये के जेवर उड़ा दिए।
पर्वती गांव के ही अमित मिश्र की परचून की दुकान पर लगे सोलर पैनल की प्लेट भी बदमाश खोल ले गए। ग्रामीणों ने यूपी-100 पर सूचना दी मगर जब तक पुलिस मौके पर पहुंचती लुटेंरों ने नवाबगंज व वजीरगंज थाने के बार्डर पर पड़ने वाले गांव बहादुरा के मजरे सरकारीपुरवा में धावा बोल दिया।
सरकारी पुरवा निवासी हरि नारायन श्रीवास्तव ने बताया कि लुटेरे उनके घर से 80 हजार रुपये कैश समेत करीब आठ लाख रुपये के जेवर, बर्तन व कपड़े लूट ले गए। इसके बाद बदमाशों ने नवाबगंज के बालापुर गांव में पारसनाथ मिश्र के घर धावा बोला और असलहे के बल पर करीब 1.50 लाख रुपये के जेवर लूटकर भाग गए।
सभी पीड़ितों ने अज्ञात लुटेरों के खिलाफ वजीरगंज व नवाबगंज थाने में तहरीर दी है। मगर पुलिस ने सभी मामले चोरी की धारा में दर्ज किए हैं। थानाध्यक्ष वजीरगंज गोरखनाथ सरोज एवं थानाध्यक्ष नवाबगंज अशोक कुमार सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। लुटेरों की तलाश की जा रही है।
एक के बाद एक लूट की तमाम वारदातें होने के बावजूद सीओ तरबगंज शंकर प्रसाद को इसकी जानकारी ही नहीं है। उनका कहना है कि, तरबगंज सर्किल में इस तरह की लूटपाट की कोई सूचना उन्हें नहीं मिली है। अगर ऐसी घटनाएं हुईं हैं तो जानकारी कराकर कार्रवाई की जाएगी।
वजीरगंज के बहादुर पुर गांव के मजरे सरकारीपुरवा के रहने वाले हरि नारायन के मुताबिक अगले महीने में उनकी बेटी की शादी होनी है। पूरा परिवार शादी की तैयारियों में जुटा था। जेवर आदि की खरीद हो चुकी थी लेकिन बदमाशों ने सब कुछ लूटकर खुशियों पर ग्रहण लगा दिया।