फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Robbers raided in police uniforms

पुलिस की वर्दी में लुटेरों का धावा

Fri, 26 Feb 2016 10:54 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 26 Feb 2016 10:54 PM IST
विज्ञापन
Robbers raided in police uniforms
धानेपुर थाना क्षेत्र के बनगाई गांव में गुरुवार की आधी रात पुलिस की वर्दी में आए 15 लुटेरे दीवार फांदकर एक घर में घुस गए। इसके बाद लुटेरों ने 38 हजार रुपये व ढाई लाख के जेवर लूट लिए। इस दौरान विरोध करने पर लुटेरों ने महिला समेत तीन लोगों को जमकर पीटा। लुटेरे जाते समय यहां से चार लोगों को अगवा कर ले गए। पीड़ित महिला ने धानेपुर थाने में अज्ञात लुटेरों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


धानेपुर थाना क्षेत्र के बनगाई गांव की रहने वाली तारा देवी पत्नी हरिश्चंद्र ने बताया कि गुरुवार की रात वह सभी लोग सो गए थे। तभी आधी रात को 15 लोग उसके दरवाजे पर आ धमके और पुलिस वाले हैं, बोलकर दरवाजा खोलवाने का प्रयास किया।
विज्ञापन


जब उसने दरवाजा नहीं खोला तो पुलिस की वर्दी में आए लुटेरे आंगन की दीवार फांदकर घर के अंदर घुस गए। तारा के मुताबिक लुटेरों ने असलहे से धमकाकर जबरन दरवाजा खोलवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद सभी लुटेरे उसे व परिवार के लोगों को पीटने लगे। कुछ लुटेरों ने कमरे में आलमारी की चाबी मांगी, जब चाबी नहीं दी तो आलमारी व संदूक को तोड़कर उसमें रखे 38 हजार रुपये, सोने का हार, चेन, झाला, अंगूठी, पायल व पावजेब समेट ली और उसके पति हरिश्चंद्र, उसके बेटे रोहित, देवर नरबद व भतीजे अमरजीत को अगवा कर ले गए।


इस मामले में तारा देवी ने थाना धानेपुर में वर्दीधारी लुटेरों के खिलाफ तहरीर दी है। थानाध्यक्ष धानेपुर देवेंद्र पांडेय ने बताया कि फैजाबाद जनपद के कोतवाली नगर की पुलिस ने चारों को बैंक लूट के आरोप में उठाया है। नकदी व जेवरात लूटने का आरोप गलत है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed