फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Real sisters abducted in revenge

रंजिश में सगी बहनों का अपहरण

Fri, 06 Nov 2015 11:25 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 06 Nov 2015 11:25 PM IST
विज्ञापन
मसकनवा में जमीन की रंजिश को लेकर चार लोगों ने मिलकर 11 दिन पहले घर से दवा लेने निकलीं सगी बहनों को अपहरण कर लिया। दोनों बहनें देर शाम तक घर वापस नहीं लौटीं तो परिवारीजनों ने उनकी तलाश की, लेकिन उनका कहीं पता नहीं चल सका।
विज्ञापन


इस मामले में शुक्रवार को बेटियों के पिता ने छपिया थाने में चार लोगों के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन


छपिया थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले एक व्यक्ति ने शुक्रवार को थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि उसकी गांव के रहने वाले राजितराम से जमीन का लेकर रंजिश चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसकी दो बेटियां 25 अक्तूबर की दोपहर दवा लेने के लिए गांव के पास ही रेलवे क्रॉसिंग किनारे स्थित मेडिकल स्टोर जाने के लिए घर से निकली थीं।

तभी रंजिश के चलते राजितराम ने अपने साथी केदारनाथ, बद्रीप्रसाद व अमजद अली के साथ मिलकर उसकी दोनों बेटियों को अपहरण कर लिया। बेटियों के पिता ने उनकी हत्या की आशंका जताई है।

इस मामले में पिता ने छपिया थाने में राजितराम,  केदारनाथ, बद्रीप्रसाद व अमजद अली के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

थानाध्यक्ष छपिया बांके बिहारी सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed