फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   police recover 2 lakh in checking

पुलिस ने व्यापारी का दो लाख रुपया किया जब्त

Tue, 02 Apr 2019 11:27 PM IST
amar ujala Published by: रमेश रमेश Updated Tue, 02 Apr 2019 11:27 PM IST
विज्ञापन
 कस्बा परसपुर के प्रतिष्ठित एक दवा व्यवसायी ने परसपुर पुलिस पर उसे बैंक से निकलते ही पकड़ ले जाने का आरोप लगाया है। व्यवसायी का आरोप है कि वह मंगलवार को भारतीय स्टेट बैंक की शाखा परसपुर गया था। वहां चेक से उसने दो लाख रुपये निकाले और बाहर निकला।
विज्ञापन


इसी बीच पहुंचे एफएसटी मजिस्ट्रेट और परसपुर पुलिस ने उसे पकड़ लिया और थाने ले आई। आरोप है कि उसने टीम को बैंक से रुपए निकालने के कागजात भी दिखाए। मगर उसके बाद भी उसके रुपए जब्त कर लिए। इसकी सूचना मिलते भारी संख्या में व्यवसायी थाने पहुंच गए और टीम की इस कार्रवाई का विरोध किया तो उसे रुपयों के साथ छोड़ दिया गया।
विज्ञापन


कस्बा परसपुर के रहने वाले असलम शेर खान ने बताया कि उनकी कस्बे में ही मेडिकल एजेंसी है, वह बेस्टर्न यूनियन बैंक मनी ट्रांसफर का कार्य भी करते हैं। बताया कि उनके भांजे की मंगलवार को शादी है। रुपयों की जरूरत थी, इसलिए उन्होंने मंगलवार की दोपहर कस्बा परसपुर स्थित भारतीय स्टेट बैंक की शाखा से चेक से 2 लाख रुपए निकालकर बैंक से बाहर निकलते ही थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


तभी थाने की पुलिस के साथ ही एफएसटी मजिस्ट्रेट की टीम उन्हें रुपयों के साथ उसे थाने ले आयी। असलमशेर ने बताया कि उन्होंने टीम को रुपये निकालने के कागजात दिखाए। मगर उसके बाद भी टीम ने उनके रुपये जब्त कर लिए।

असलमशेर के पकडे़ जाने की सूचना पर उनके भाई अनवर हुसैन कस्बे के व्यापारियों के साथ थाने पहुंच गए।  विरोध के बाद टीम ने रुपयों समेत असलमशेर को छोड़ दिया। एफएसटी मजिस्ट्रेट अरुण सिंह और थानाध्यक्ष परसपुर बीएन सिंह ने बताया कि असलमशेर मुख्यालय की तरफ से आ रहा था।


चेकिंग के दौरान बालपुर रोड पर उसे रुपयों के साथ पकड़ा गया। उससे कागजात मांगे गए, मगर वह नहीं दिखा सका। इसलिए उसे थाने लाया गया था। कागजात दिखाने के बाद उसे रुपयों के साथ छोड़ दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed