{"_id":"5835d7fb4f1c1b242413c08b","slug":"police-man-was-selling-vidral-form-rs-50","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिपाही 50 रुपये में बेच रहा था विड्राल फॉर्म, हंगामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सिपाही 50 रुपये में बेच रहा था विड्राल फॉर्म, हंगामा
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 23 Nov 2016 11:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद बैंक के मतवरिया शाखा में एक सिपाही की मनमानी से हंगामा खड़ा हो गया। सिपाही ने बैंक के बाहर खड़े लोगों को रुपये निकालने के लिए 50-50 रुपये में फार्म बेच दिया। जब अन्य खाताधारकों को पता चला तो उन्होंने प्रदर्शन शुरू कर दिया। आननफानन में बैंक मैनेजर ने लोगों को शांत कराया। इसके बाद थानाध्यक्ष ने सिपाही को ड्यूटी से हटा दिया।
बैंक में कैश की किल्लत के बीच लोगों की मजबूरी का फायदा पुलिसकर्मी भी उठा रहे हैं।
लोगों को सहयोग करने की बजाय अपनी ड्यूटी से इतर अन्य काम बखूबी कर रहे हैं। मामला इलाहाबाद बैंक के मतवरिया शाखा का है। यहां पर बैंक में भीड़ को नियंत्रित करने के लिए सिपाही को ड्यूटी पर लगाया गया था। पर वह वहां मजबूर खाताधारकों से वसूली करने में जुट गया। बाद में खाताधारकों के हंगामे के बाद बिना कोई कार्रवाई के सिपाही को सिर्फ ड्यूटी से हटाकर खानापूर्ति कर ली गई।