{"_id":"5835d7304f1c1b2c2513c05e","slug":"panchayat-got-married-ran-a-day-later","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत ने दुष्कर्मी से ही कराया निकाह, एक दिन बाद भागा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पंचायत ने दुष्कर्मी से ही कराया निकाह, एक दिन बाद भागा
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 23 Nov 2016 11:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धानेपुर के एक गांव में पंचायत ने इंसाफ करने के बजाय तुगलकी फरमान जारी कर दिया। जिस आरोपी ने युवती के साथ दुष्कर्म किया, पंचायत ने उसी से उसका निकाह करा दिया। युवती व उसके परिवारीजन फैसले का विरोध करते रहे पर जबरन दूसरे पक्ष से समझौता करा दिया गया। निकाह के बाद युवक भाग निकला।
इस मामले में पीड़िता व मां ने बुधवार को पुलिस अधीक्षक से मिलकर आपबीती सुनाई। एसपी ने इस मामले में आरोपी के खिलाफ दुराचार का मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया है।धानेपुर थाना क्षेत्र के एक गंाव की रहने वाली 21 वर्षीया युवती ने बुधवार को पुलिस अधीक्षक को दिए शिकायती पत्र में कहा है कि वह नौ नवंबर की रात घर से बाहर मां के साथ नित्यकर्म के लिए गई थी।
पड़ोस के एक युवक ने अपने एक साथी की मदद से उसे दबोच लिया और घसीटते हुए पास के एक मड़हे में ले गया। वहां उसने उसके साथ दुराचार किया। युवती ने शोर मचाया तो दोनों आरोपी भाग निकले।
विज्ञापन
पीड़िता की मां ने टार्च की रोशनी में एक युवक को पहचान लिया। पीड़िता का कहना है कि 10 नवंबर की सुबह वह मां के साथ धानेपुर थाने पहुंची और घटना की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी, लेकिन इसी बीच गांव के ग्राम प्रधान प्रतिनिधि थाने पहुंच गए और आपसी सुलह का दबाव बनाने लगे।
इस मामले को लेकर प्रधान प्रतिनिधि के नेतृत्व में बीते दस नवंबर को बैठी पंचायत ने दुराचार के आरोपी को पीड़िता के साथ निकाह करने का फरमान सुना दिया। बेटी को लेकर धानेपुर थाने पहुंची। पीड़िता का आरोप है कि जब उसने निकाह से इन्कार किया तो पंचायत के लोगों ने उसकी मां पर दबाव बनाया और बेटी का निकाह आरोपी के साथ करा दिया।
पीड़िता ने एसपी को बताया कि निकाह के बाद एक रात आरोपी पीड़िता के घर पर ही उसके साथ रहा, लेकिन दूसरे दिन सुबह वह भाग गया। बुधवार को पीड़िता व उसकी मां ने एसपी से मिलकर आपबीती बताई और आरोपी व पंचायत के सदस्यों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है।