फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Organically in the case of two people

बवाल में दो लोगों पर केस

Mon, 30 Nov 2015 11:37 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 30 Nov 2015 11:37 PM IST
विज्ञापन
पूर्व एमएलसी व सपा जिलाध्यक्ष महफूज खां के गांव में फर्जी मतदान को लेकर दो दिन पहले हलधरमऊ मतदान केंद्र पर हुए बवाल के दौरान दो पक्षों ने पथराव कर सेक्टर मजिस्ट्रेट की गाड़ी तोड़ दी थी। इस मामले में सोमवार को कटराबाजार थाने में दो लोगों को नामजद करते हुए अन्य के खिलाफ सरकारी काम में बाधा डालने, मतदान प्रभावित करने समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन


हलधरमऊ ब्लॉक क्षेत्र के हलधरमऊ हाता मतदान केंद्र पर 28 नवंबर को मतदान के दौरान दो पक्षों में बवाल हो गया। इस दौरान दोनों पक्षों की ओर से मारपीट व पथराव किया गया था, जिसमें सेक्टर मजिस्ट्रेट की गाड़ी तोड़ दी गई।
विज्ञापन


थाना कटरा बाजार में सोमवार को उपनिरीक्षक रामाश्रय राय ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि हलधरमऊ हाता मतदान केंद्र पर गांव के नूरुल हसन व अब्दुल सलाम व अन्य लोगों ने मिलकर सरकारी काम में बाधा डालते हुए बवाल करने का प्रयास किया, जिससे मतदान प्रभावित हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


उप निरीक्षक ने नूरुल हसन व अब्दुल सलाम को नामजद करते हुए अन्य के खिलाफ सरकारी काम में बाधा डालते, मतदान प्रभावित करने समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

थाना कटरा बाजार के प्रभारी निरीक्षक शशिकांत यादव ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed