{"_id":"84049320cd2038dcd7b2e53d5a151a9f","slug":"mother-son-beaten-in-dispute-to-the-ground-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन के विवाद में मां-बेटे को पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जमीन के विवाद में मां-बेटे को पीटा
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 26 Oct 2015 11:35 PM IST
विज्ञापन
देहात कोतवाली क्षेत्र के गोगिया गांव में सोमवार की सुबह जमीन के विवाद को लेकर कुछ लोगों ने मां-बेटे को मारपीट कर घायल कर दिया। इस दौरान हमलावरों ने खलिहान में आग लगा दी, जिससे वहां पशुओं के लिए रखा पुआल जल गया। इस मामले में देहात कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
देहात कोतवाली क्षेत्र के गोगिया गांव निवासी रामप्रताप सिंह ने बताया कि उनका गांव के ही रहने वाले पुरुषोत्तम सिंह से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है।
रामप्रताप के मुताबिक उसकी पुरुषोत्तम सिंह के घर के बगल में जमीन है, जिस पर वे कब्जा करना चाहते हैं। रामप्रताप सिंह ने बताया कि उसकी पत्नी ममता सिंह व बेटा अंकित सिंह अपनी जमीन का घेराव करने सोमवार की सुबह गए थे, तभी पुरुषोत्तम सिंह, उसकी पत्नी विंदू व बेटा भुर्रे सिंह ने उसकी पत्नी ममता व बेटे अंकित को मारपीट कर घायल कर दिया।
विज्ञापन
दोनों लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रामप्रताप ने बताया कि पुरुषोत्तम व उसके परिवारीजनों ने खलिहान में रखा पुआल फूंक दिया।
इस मामले में रामप्रताप सिंह ने देहात कोतवाली में पुरुषोत्तम सिंह, उसकी पत्नी विंदू व बेटे भुर्रे के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई है। कोतवाली देहात के प्रभारी निरीक्षक फणींद्र सिंह यादव ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।