{"_id":"d8194a680cd681de19c36be725e26546","slug":"minister-mp-supporters-clashed-firing-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंत्री-सांसद समर्थक भिड़े, फायरिंग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मंत्री-सांसद समर्थक भिड़े, फायरिंग
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 07 Feb 2016 11:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नवाबगंज ब्लॉक से प्रमुख पद के मतदान को लेकर रविवार को कृषि मंत्री व भाजपा सांसद के समर्थकों में भिड़ंत हो गई। इसमें दोनों ओर से जमकर पथराव हुआ, जिसमें थाने की जीप समेत तीन वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। पथराव के दौरान समर्थकों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की, जिसमें एक युवक घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। मामले में अभी तक किसी भी पक्ष से पुलिस को तहरीर नहीं दी गई है।
दोनों पक्षों में तनाव के मद्देनजर भारी संख्या में नवाबगंज में पुलिस व पीएसी तैनात कर दी गई है। हालांकि पुलिस का कहना है कि तहरीर नहीं मिलेगी तो पुलिस की ओर से बलवा व फायरिंग की रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
नवाबगंज ब्लॉक से कृषि मंत्री विनोद कुमार सिंह उर्फ पंडित सिंह के छोटे भाई नरेंद्र सिंह की पत्नी बबिता सिंह व कैसरगंज के भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह के अनुज शशिभूषण शरण सिंह की पत्नी अरुंधती सिंह ब्लॉक प्रमुख पद पर चुनाव लड़ रही थीं।
विज्ञापन
रविवार को कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान शुरू हुआ। कोल्ड स्टोरेज तिराहे पर मंत्री व सांसद समर्थक चुनावी रुझान जानने के लिए जमा थे। यहां दोपहर बाद कृषि मंत्री पंडित सिंह के भाई महेश सिंह मतदान स्थल पर लग्जरी गाड़ी से जा रहे थे। बैरियर पर उन्हें पुलिस ने नहीं रोका।
इसी को लेकर सांसद समर्थकों ने विरोध जताते हुए शोरशराबा शुरू किया तो मंत्री समर्थक भी भिड़ गए और दोनों ओर से पथराव होने लगा। इसी बीच दोनों ओर से फायरिंग शुरू हो गई, जिसमें सुल्तानपुर के लंभुवा थाना क्षेत्र के सैतापुर सराय गांव का रहने वाला दुर्गेश्वर सिंह उर्फ सनी (26) गोली लगने से घायल हो गया।
पथराव के दौरान थाने की जीप व दो वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। फायरिंग की सूचना पर पहुंचे सांसद बृजभूषण सिंह ने दोनों पक्षों के लोगों को समझाकर मामला शांत कराया। पुलिस अधीक्षक प्रदीप कुमार यादव ने बताया कि अभी किसी पक्ष से तहरीर नहीं मिली है। जांच के बाद पुलिस रिपोर्ट दर्ज करेगी।
नवाबगंज में ब्लॉक प्रमुख पद के मतदान के दौरान कटी तिराहे पर एसपी प्रदीप कुमार यादव ने एक लालबत्ती लगी लग्जरी गाड़ी पकड़ी। एसपी ने बताया कि गाड़ी में अनधिकृत रूप से लालबत्ती लगाकर इस्तेमाल किया जा रहा था।
उन्होंने बताया कि तलाशी के दौरान गाड़ी में एक अटैची में 1.98 लाख रुपये बरामद हुए हैं। इस पर गाड़ी में सवार कासिब जमील निवासी बसंतपुर राजघाट गोरखपुर व असफउल्ला निवासी अहलादपुर राजघाट गोरखपुर को गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि पकड़े गए दोनों के खिलाफ थाना नवाबगंज में जालसाजी की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
नवाबगंज में ब्लॉक प्रमुख पद के चुनाव के दौरान कटी तिराहे पर पकड़ी गई लालबत्ती गाड़ी से बरामद 1.98 लाख रुपये की जांच इनकम टैक्स डिपार्टमेंट को भेजी गई है।
पुलिस अधीक्षक प्रदीप कुमार यादव ने बताया कि प्रथम दृष्टया संभावना है कि बरामद रुपये चुनाव में मतदाता बीडीसी को बांटने के लिए लाए गए थे। मगर चुनाव के दौरान इतने रुपए कहां से आए और किसके हैं। इसकी सच्चाई जानने के लिए इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के अधिकारियों को सूचना भेज दी गई है।