फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Mini truck crushed the student

मिनी ट्रक ने छात्र को कुचला

Tue, 01 Sep 2015 12:08 AM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 01 Sep 2015 12:08 AM IST
विज्ञापन
गोंडा-लखनऊ मार्ग पर पोर्टरगंज बाजार में सोमवार को दोपहर बाइक सवार छात्र को मिनी ट्रक ने कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन छोड़कर भाग निकला।
विज्ञापन


छात्र की मौत से गुस्साए लोगों ने पोर्टरगंज बाजार में गोंडा-लखनऊ मार्ग पर जाम लगा दिया। वे चालक की गिरफ्तारी पर अड़े रहे। जाम की सूचना पर नगर मजिस्ट्रेट व सीओ सदर मौके पर पहुंचे। नगर मजिस्ट्रेट ने आक्रोशित लोगों को चालक की गिरफ्तारी कराने का आश्वासन दिया, इसके बाद लोग शांत हो गए।
विज्ञापन


इस मामले में छात्र की मां ने नगर कोतवाली में चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। बस्ती जिले के नगर थाना क्षेत्र के बढ़नी गांव के मजरा बट्टपुरवा के रहने वाले रामसिधारे मिश्र गोंडा जनपद की नगर कोतवाली क्षेत्र के नौशहरा मोहल्ला में किराए के मकान में रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बहराइच जिले के थाना जरवल रोड में तैनात पुलिस दीवान रामसिधारे ने बताया कि उसका बेटा विशाल मिश्र (20) लाल बहादुर शास्त्री महाविद्यालय में स्नातक प्रथम वर्ष का छात्र था। वह सोमवार को दोपहर बाइक से पोर्टरगंज बाजार जा रहा था। तभी बाजार में भूसी लदे मिनी ट्रक ने उसे कुचल दिया।

हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद चालक वाहन छोड़कर मौके से भाग निकला। छात्र की मौत से आक्रोशित लोगों ने पोर्टरगंज में गोंडा-लखनऊ मार्ग जाम कर दिया।

वे चालक की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े रहे। नगर मजिस्ट्रेट अरुण कुमार शुक्ल व सीओ सदर अखंड प्रताप सिंह ने लोगों को चालक की गिरफ्तारी कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद वे शांत हो गए।


इस मामले में छात्र की मां शकुंतला मिश्रा ने नगर कोतवाली में चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। सीओ सदर अखंड प्रताप सिंह ने बताया कि चालक की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगाई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed