फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Million fraudulently paid

फर्जी तरीके से किया एक करोड़ का भुगतान

Tue, 07 Feb 2017 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गोंडा
अमर उजाला ब्यूरो/गोंडा Updated Tue, 07 Feb 2017 12:01 AM IST
विज्ञापन
Million fraudulently paid
जिलाधिकारी ने बिना अनुमति के ही भुगतान करने के आरोप मे विकास खण्ड कार्यालय पण्डरीकृपाल में मनरेगा पटल पर तैनात सहायक लेखाकार कृष्ण कुमार मिश्र के खिलाफ सोमवार को एफआईआर दर्ज कराई गई है। सहायक लेखाकार ने बिना अनुमति के ही 99.21 लाख रुपये का भुगतान कर दिया है।
विज्ञापन


विकास खण्ड कार्यालय पण्डरीकृपाल में मनरेगा पटल पर सहायक लेखाकार के पद पर तैनात कृष्ण कुमार मिश्रा  निवासी पिरवरतारा ने बीडीओ पण्डरीकृपाल के डोंगल जो कि बीडीओ द्वारा शादी अनुदान योजना में लाभार्थी के खाते में धनराशि भेजने के लिए रूपईडीह के वरिष्ठ सहायक को दिया था।
विज्ञापन


सहायक लेखाकार द्वारा डोंगल को विकास खण्ड पण्डरीकृपाल के नाम से रजिस्टर्ड कराकर दिसंबर 2016 में 99.21 लाख का भुगतान कर दिया इसमें बीडीओ पण्डरीकृपाल के बिना अनुमति के मनरेगा योजना एवं क्षेत्र पंचायत सामग्री मद में भुगतान कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएम द्वारा जांच के निर्देश में इस बात का खुलासा हुआ कि सहायक लेखाकार द्वारा डीएम के निर्देश के बावजूद उसके द्वारा सूचना नहीं उपलब्ध कराई गई। मामले की पड़ताल करने पर ज्ञात हुआ कि सहायक लेखाकार द्वारा फर्जी तरीकों से अभिलेखों में हेराफेरी करके भुगतान किया गया है।


भुगतान सम्बन्धी रिपोर्ट मांगने पर सहायक लेखाकार द्वारा साक्ष्य भी मिटाने का प्रयास किया गया। जिलाधिकारी ने प्रकरण को अत्यन्त गम्भीर मानते हुए बीडीओ को एफआईआर दर्ज कराने के आदेश दिए। कोतवाली नगर में सहायक लेखाकार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed