{"_id":"589b44594f1c1b905237a1ac","slug":"merchant-navy-personnel-bodies-found-hanging","type":"story","status":"publish","title_hn":"मर्चेन्ट नेवी कर्मी का फंदे से लटकता मिला शव ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मर्चेन्ट नेवी कर्मी का फंदे से लटकता मिला शव
amar ujala
Updated Wed, 08 Feb 2017 09:46 PM IST
विज्ञापन
kangra suicide
आईटीआई मनकापुर की आवासीय कालोनी के एक आवास में मर्चेन्ट नेवी कर्मी का शव छत के हुक से रस्सी के सहारे फंदे से लटकता मिला। मर्चेन्ट नेवी कर्मी के पिता की सूचना पर पहुंची पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकलवाया।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इलाहाबाद के रीठगंज के रहने वाले मुन्नूलाल कुशवाहा आईटीआई मनकापुर की सीएमडी शाखा में सहायक प्रबन्धक के पद पर कार्यरत हैं। मुन्नूलाल का बेटा पंकज कुशवाहा (26) मर्चेन्ट नेवी में कर्मचारी था। मुन्नूलाल के मुताबिक बुधवार की सुबह वह ड्यूटी पर चले गए थे।
उनका बेटा आवास पर ही था, वह ड्यूटी से वापस लौटे तो बेटे को आवाज लगाई। मगर दरवाजा नहीं खुला। मुन्नूलाल की सूचना पर पहुंचे कोतवाली मनकापुर के एसएसआई राहुल यादव ने दरवाजा तोड़वाया तो पंकज का शव कमरे में छत के हुक से रस्सी के सहारे लटकता मिला। एसएसआई राहुल यादव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।