{"_id":"2a5e5a00f3c52d290927a4b7b4c40d8c","slug":"married-life-was-lost-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता ने गंवा दी जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विवाहिता ने गंवा दी जान
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 27 Feb 2016 10:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पचपेड़वा थाना क्षेत्र के बरगदवा सैफ गांव में शुक्रवार की रात एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि विवाहिता ने ससुरालीजनों की प्रताड़ना से तंग आकर आत्महत्या कर ली है। वहीं, मृतका की मां ने पति, सास तथा जेठानी पर बेटी की हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने केस दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पचपेड़वा थाना क्षेत्र के बरगदवा सैफ गांव में बीती रात परवीन बानो (30) पत्नी मुन्ना की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। शनिवार को पचपेड़वा थाने में दी तहरीर में ग्राम मैना परसा निवासी बुड्डन निशा ने कहा कि उन्होंने अपनी बेटी परवीन बानो की शादी 10 वर्ष पूर्व पचपेड़वा थाना क्षेत्र के बरगदवा सैफ गांव निवासी मुन्ना के साथ की थी।
बुड्डन का आरोप है कि सास तथा जेठानी के कहने पर मुन्ना अपनी पत्नी परवीन बानो को हमेशा मारता-पीटता रहता था। बुड्डन ने आशंका जताई है कि ससुरालीजनों ने ही परवीन की हत्या कर दी।
विज्ञापन
हत्या किन कारणों से की गई, इस बात का जवाब मृतका की मां नहीं दे सकी। तहरीर में दहेज आदि मांगने का भी जिक्र नहीं किया गया है।
वहीं, थानाध्यक्ष पचपेड़वा का कहना है कि परवीन ने ससुरालीजनों की प्रताड़ना से तंग आकर आत्महत्या की है। बुड्डन की तहरीर पर पति मुन्ना, सास सहरुन तथा जेठानी तरन्नुम के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।