{"_id":"19efb24108410a021966d9961100ac60","slug":"land-dispute-moved-clubs-eight-injured-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन के विवाद में चलीं लाठियां, आठ घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जमीन के विवाद में चलीं लाठियां, आठ घायल
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2015 10:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरैया थाना क्षेत्र के बेलास गांव में मंगलवार को जमीन के विवाद को लेकर दो पक्षों के लोग भिड़ गए और जमकर लाठियां चलीं। इसमें आठ लोग घायल हो गए। घटना से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवपुरा में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर आठ लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
हरैया थानाध्यक्ष अजय कुमार यादव ने बताया कि थाना क्षेत्र के बेलास गांव में जमीन के विवाद को लेकर दो पक्षों के लोगों में भिड़ंत हो गई और उनमें जमकर लाठियां चलीं। इसमें दोनों पक्षों के चार-चार लोग घायल हो गए। घटना से गांव में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने किसी तरह बीचबचाव किया।
सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवपुरा में भर्ती कराया गया है। एक पक्ष के बुधराम की तहरीर पर मंशाराम, धनीराम, वेद प्रकाश व सूबेदार और दूसरे पक्ष के सूबेदार की पत्नी जुगनू की तहरीर पर रामविलास, बुुधराम, हरीराम व केशवराम के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। थानाध्यक्ष ने कहा कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।