फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Extortion money demanded from a school operator and three businessmen

Hisar News: स्कूल संचालक और तीन कारोबारियों से मांगी रंगदारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 23 Oct 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
Extortion money demanded from a school operator and three businessmen
व्यापारी प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष बजरंग गर्ग।

विज्ञापन
हिसार। शहर में एक निजी स्कूल संचालक और तीन कारोबारियों से रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। पीड़ितों के अनुसार 18 अक्तूबर को विदेशी नंबरों से व्हाट्सएप कॉल और वॉयस मैसेज भेजकर रुपये मांगे गए। कॉल करने वाले बदमाश ने रकम नहीं देने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी।
वहीं स्कूल संचालक की पत्नी को भी कॉल कर बच्चों के नाम पर धमकाया। रंगदारी के लिए मोबाइल शॉप संचालक, स्कूल संचालक, ज्वेलरी शोरूम मालिक और ईंट भट्ठा संचालक को निशाना बनाया गया। पीड़ितों ने पुलिस प्रशासन से शिकायत की है। हालांकि पुलिस अधीक्षक सिद्धांत जैन ने इन कॉल को फर्जी बताया है। सूत्रों के अनुसार मोबाइल शॉप संचालक, स्कूल संचालक और ज्वेलरी शोरूम मालिक की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। पीड़ितों को सुरक्षा दिए जाने की जानकारी सामने आई है।
विज्ञापन

दो करोड़ रुपये मांगे, घर को श्मशान बनाने की धमकी
अर्बन एस्टेट-2 निवासी मोबाइल शॉप संचालक ने बताया कि 18 अक्तूबर शाम करीब पांच बजे कनाडा के नंबर से व्हाट्सएप कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को एक गैंग का गुर्गा बताते हुए दो करोड़ रुपये मांगे और रकम नहीं देने पर घर को श्मशान बनाने की धमकी दी। बदमाश ने कहा कि भाईचारे के नाते पूछ रहा हूं कि तुम कितने रुपये दे सकते हो। अगर तुम यह कॉल रिकॉर्ड कर रहे हो तो अच्छी बात है वरना मैं ही तुम्हारे पास वॉयस मैसेज भेज दूंगा। इसके बाद उन्होंने पुलिस को शिकायत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूल संचालक की पत्नी को भी धमकी
मॉडल टाउन निवासी स्कूल संचालक के अनुसार शाम 4:56 बजे पुर्तगाल के नंबर से कॉल आई जिसे उन्होंने काट दिया। बाद में वॉयस नोट भेजकर रंगदारी मांगी गई। करीब तीन घंटे बाद उनकी पत्नी को भी कॉल और मैसेज आए। आरोप है कि बदमाश ने बच्चों के नाम और उनके स्कूल का उल्लेख करते हुए परिवार को नुकसान पहुंचाने की धमकी दी। स्कूल संचालक पुलिस अधीक्षक से भी मिले।
ईंट भट्ठा और ज्वेलरी कारोबारी भी निशाने पर

ईंट भट्ठा संचालक ने बताया कि कॉल आने के समय वह गुरुग्राम में था। उसने वहां पुलिस को शिकायत दी, जिस पर प्राथमिकी दर्ज होने की जानकारी है। वह हिसार पुलिस को भी शिकायत देने की तैयारी कर रहा है। पुरानी सब्जी मंडी निवासी खंचाजियान बाजार के ज्वेलरी शोरूम मालिक से भी इसी तरह रंगदारी मांगे जाने की बात सामने आई है। सूत्रों के अनुसार मोबाइल शॉप संचालक, स्कूल संचालक व ज्वेलरी शॉप मालिक को सुरक्षा भी मुहैया करवा दी गई है।
---
ये सभी फर्जी कॉल हैं। किसी भी मामले में प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई और न ही कोई सुरक्षा मुहैया करवाई गई है। पुराने मामलों की जांच जारी है। - सिद्धांत जैन, पुलिस अधीक्षक।


----

सरकार अपराधियों का पक्का इलाज करे : गर्ग
हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष बजरंग गर्ग की अध्यक्षता में वीरवार को व्यापारियों की बैठक हुई। गर्ग ने कहा कि हिसार, आदमपुर और प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में व्यापारियों व उद्योगपतियों से फिरौती मांगे जाने से भय का माहौल है। सरकार को रंगदारी, फिरौती मांगने वाले अपराधियों को पकड़कर उनका पक्का इलाज करना चाहिए।

---

पहले सामने आए रंगदारी के मामले

14 फरवरी : क्लॉथ मार्केट के व्यापारी से पांच करोड़ रुपये मांगे गए।

29 जुलाई : विहिप जिलाध्यक्ष से दो करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई।

30 सितंबर : उद्योगपति से पांच करोड़ रुपये मांगे गए।

16 अक्तूबर : पेट्रोल पंप संचालक और उसके बेटे से रंगदारी मांगी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed