फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   jewelary dealers robbed eight million

सराफा व्यापारियों से लूटे आठ लाख के जेवर

Tue, 23 Jun 2015 11:46 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 23 Jun 2015 11:46 PM IST
विज्ञापन
खरगूपुर-इकौना मार्ग पर कुआंना नदी के बलुहा पुल के पास मंगलवार सुबह बाइक सवार लुटेरों ने सराफा व्यवसायी भाइयों को पिस्टल से धमकाकर 30 हजार रुपये व आठ लाख के  जेवर लूट लिए। इस मामले में सराफा व्यवसायी ने खरगूपुर थाने में बाइक सवार लुटेरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


खरगूपुर कस्बे के पूरे हरवाहन मोहल्ले के रहने वाले सोनू ने बताया कि वह अपने भाई शिवम के साथ श्रावस्ती जनपद के इकौना थाना क्षेत्र के वीरपुर बाजार में सराफा की दुकान चलाता है। सोनू के मुताबिक वह दोनों मंगलवार सुबह बाइक से दुकान के लिए निकले थे।
विज्ञापन


तभी खरगूपुर-इकौना मार्ग पर कुआंना नदी के बलुहा पुल के पास बाइक सवार तीन लुटेरों ने उन्हें रोक लिया और पिस्टल सें धमकाकर 30 हजार रुपये व सोने-चांदी के जेवरात से भरा बैग लूट लिया। सोनू ने बताया कि लूटे गए जेवरात की कीमत आठ लाख रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की सूचना पर थाना खरगूपुर व इकौना की पुलिस मौके पर पहुंची, मगर घटनास्थल एक दूसरे क्षेत्र का बताकर पल्ला झाड़ लिया। लूट की सूचना पर देर शाम पहुंचे सीओ सदर अखंडप्रताप सिंह ने छानबीन की तो पता चला कि घटनास्थल खरगूपुर है।


इसके बाद सोनू की तहरीर पर खरगूपुर थाने में बाइक सावर तीन लुटेरों के खिलाफ लूट की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। सीओ अखंड प्रताप सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। लुटेरों की तलाश के लिए पुलिस टीम लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed