फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   innocent boy died in accident

बेकाबू ट्रैक्टर ने मासूम को रौंदा

Tue, 01 Mar 2016 11:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गोंडा
अमर उजाला ब्यूरो/गोंडा Updated Tue, 01 Mar 2016 11:15 PM IST
विज्ञापन
innocent boy died in accident

स्कूल से घर लौट रहे एक दस साल के मासूम को बेकाबू ट्रैक्टर ने कुचल दिया। इससे मासूम की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद घटना स्थल पर काफी संख्या में लोग जुट गए। नाराज लोग मासूम के शव के पास ही प्रदर्शन करने लगे। सूचना पर पहुंची दो थानों की पुलिस ने लोगों को समझाकर शांत कराया।

विज्ञापन


कोतवाली करनैलगंज व कटरा बाजार थाने की सीमा पर ग्राम बरबटपुर में बने पुल के पास मंगलवार दोपहर ग्राम छतौरा के एक स्कूल से पढ़कर एक दस साल का बालक घर लौट रहा था। इसी बीच सामने से तेज रफ्तार में ट्रैक्टर आ रहा था। अचानक ट्रैक्टर सड़क किनारे चल रहे बालक पर चढ़ गया और उसे रौंदते हुए निकल गया।
विज्ञापन


मासूम की मौके पर ही मौत हो गई। थोड़ी ही देर में घटना स्थल पर भीड़ जुट गई। लोग शव के पास ही कार्रवाई को लेकर प्रदर्शन करने लगे। सूचना पर दोनों थानों की पुलिस पहुंच गई। लोगों ने आक्रोश व्यक्त करते हुए लाश को उठाने से मना किया। मौके की नजाकत को भांपते हुए थानों से पर्याप्त पुलिस बल मंगाकर लाश को उठवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दरोगा विपिन कुमार सिंह ने बताया कि मृतक बच्चे की शिनाख्त अमजद (10) पुत्र शब्बीर खां निवासी बेल्हौरा विराहिमपुर थाना कटरा बाजार के रूप में की गई है। परिवारीजनों के आने के बाद लाश को परीक्षण के लिए भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed