फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   In revenge the murder of shopkeeper

रंजिश में दुकानदार की हत्या

Tue, 05 Jan 2016 11:49 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 05 Jan 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
चचरी गांव के मजरा चंद्रभानपुर में मुकदमे की रंजिश को लेकर मंगलवार को सुबह घर में घुसकर एक दुकानदार पर बांका से हमला कर दिया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और बाद में जिला अस्पताल लाया गया, जहां से लखनऊ ले जाते समय रास्ते में दुकानदार की मौत हो गई। इस मामले में दुकानदार की पत्नी ने करनैलगंज कोतवाली में चार लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन


करनैलगंज कोतवाली क्षेत्र के चचरी गांव के मजरा चंद्रभानपुर की रहने वाली सीता देवी ने बताया कि उसके पति रामचंद्र चचरी चौराहे पर चाय की दुकान चलाते थे।

सीता के मुताबिक उसके पति की घरकुईयां गांव के रहने वाले तेजबहादुर, बहादुर, अवतार और नान्हू से मुकदमे को लेकर रंजिश चल रही है।

मंगलवार की भोर तीन बजे उसके पति उठने के बाद खेत को चले गए। वहां से लौटने के बाद वह बिस्तर पर लेटे थे। तभी तेज बहादुर अपने साथियों संग वहां आ धमका और बांका से रामचंद्र पर हमला कर दिया।
विज्ञापन


इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र करनलैलगंज लाया गया, जहां से जिला अस्पताल भेज दिया गया। उनकी लखनऊ ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले में सीता देवी ने करनैलगंज कोतवाली में तेज बहादुर, बहादुर, अवतार व नान्हू के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

करनैलगंज कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक दिवाकर सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed