फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   In revenge of the firing, one injured

प्रधानी चुनाव की रंजिश में फायरिंग, एक घायल

Thu, 15 Dec 2016 10:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बलरामपुर
अमर उजाला ब्यूरो/बलरामपुर Updated Thu, 15 Dec 2016 10:56 PM IST
विज्ञापन
In revenge of the firing, one injured
स्थानीय थाना क्षेत्र के हरहटा गांव में बुधवार शाम को पंचायत चुनाव की रंजिश को लेकर प्रधान प्रतिनिधि व उसके समर्थकों ने प्रधान प्रत्याशी रहे व्यक्ति तथा उसके साथियों पर फायरिंग कर दी। इसमें गोली लगने से एक व्यक्ति घायल हो गया।
विज्ञापन


जिसे जिला मेमोरियल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। हरहटा गांव निवासी गयाप्रसाद ने बताया कि अलाउद्दीन की गांव के ही प्रधान प्रतिनिधि डीएन पाल सिंह उर्फ गुड्डू सिंह से चुनावी रंजिश चल रही है।
विज्ञापन


अलाउद्दीन ने गुड्डू की पत्नी के खिलाफ प्रधानी का चुनाव लड़ा था और हार गए थे। गुरुवार शाम अलाउद्दीन तथा बासुदेव सिंह खेत में गेहूं की बोआई का काम करके ट्रैक्टर से लौट रहे थे। अलाउद्दीन ट्रैक्टर चला रहे थे। इसी बीच गुड्डू अपने साथी राजन सिंह, राकेश व दिनेश के साथ पहुंचा और बासुदेव व अलाउद्दीन पर तमंचे से फायरिंग शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बासुदेव तथा अलाउद्दीन बचने के लिए नीचे झुक गए। जिससे कि गोली अलाउद्दीन के पीछे बैठे गयाप्रसाद के सिर में लग गई। फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल की ओर दौड़े तो हमलावर भाग गए। गंभीर रूप से घायल गयाप्रसाद को जिला मेमोरियल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed