फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Husband, brother and brother were murdered woman

पति, देवर व भाई ने की थी महिला की हत्या

Sun, 27 Dec 2015 11:17 PM IST
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 27 Dec 2015 11:17 PM IST
विज्ञापन
ललिया थाना क्षेत्र के कोड़री गांव में 15 दिसंबर को हुई विवाहिता की हत्या का खुलासा पुलिस ने कर दिया है। चरित्रहीनता के शक में पति, देवर व भाई ने ही महिला की हत्या की थी। पुलिस ने हत्यारों को गिरफ्तार कर आला कत्ल बरामद कर लिया है। पति, देवर व भाई के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर जेल भेज दिया गया। एसपी ने हत्या का खुलासा करने वाली टीम को पांच हजार रुपये नगद पुरस्कार व प्रशस्ति पत्र दिया है।
विज्ञापन


एसपी डॉ. उमेश चंद्र श्रीवास्तव ने रविवार को अपने कार्यालय में घटना का खुलासा करते हुए बताया कि 15 दिसंबर को ललिया थाना क्षेत्र के कोड़री गांव में 30 वर्षीय ज्ञानमती पत्नी रामतेज यादव की हत्या करके शव गन्ने के खेत में छिपा दिया गया था।
विज्ञापन


मृतका के पति की सूचना पर अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। मामले का खुलासा करने के लिए थानाध्यक्ष ललिया अनिल कुमार यादव व सर्विलांस सेल के प्रभारी एसआई नरेंद्र बहादुर सिंह यादव के नेतृत्व में टीम गठित की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले की गहन छानबीन व सुरागरसी के आधार पर पुलिस ने हत्या का खुलासा करते हुए घटना को अंजाम देने वाले विवाहिता के पति रामतेज यादव व देवर इंद्रजीत यादव पुत्रगण बुढ़ऊ यादव तथा भाई जिलेदार यादव पुत्र सहदेव यादव निवासी ग्राम लालपुर फगुइया को गिरफ्तार कर लिया।


आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस टीम ने आला कत्ल डंडा व हथौड़ा आदि भी बरामद कर लिया है। आरोपियों ने हत्या का कारण विवाहिता की चरित्रहीनता बताया है।

आरोपियों के खिलाफ हत्या का केस दर्जकर उन्हें जेल भेज दिया गया। पुलिस अधीक्षक ने हत्या का खुलासा करने वाली टीम को पांच हजार रुपये नगद पुरस्कार व प्रशस्ति पत्र दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed