{"_id":"07c03afa99973c1f11687310c715a36e","slug":"head-beaten-in-electoral-rivalry-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनावी रंजिश में प्रधान को पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चुनावी रंजिश में प्रधान को पीटा
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 15 Dec 2015 11:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गैसड़ी ब्लॉक की ग्राम पंचायत कोईलखार के नव निर्वाचित प्रधान रामअधार यादव को चुनावी रंजिश में विपक्षियों ने पीट दिया। प्रधान की तहरीर पर पुलिस ने तीन नामजद सहित 10 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। प्रधान को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।
ग्राम पंचायत कोईलखार के मजरा भगोसर निवासी राकेश यादव ने बताया कि उनके पिता रामअधार यादव इस बार ग्राम प्रधान चुने गए हैं।
मंगलवार को राम अधार पिपरा बाजार गए थे। वहीं पर चुनावी रंजिश के चलते अनवन, कल्लू व मुन्नू आदि ने राम अधार को मारपीट कर घायल कर दिया।
थानाध्यक्ष गौरा चौराहा ज्ञानेंद्र पांडेय ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर अनवर, कल्लू व मुन्नू तथा सात अज्ञात के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज किया गया है। घायल प्रधान को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।