फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Four crooks captive, five lakh jewelery recovered

चार बदमाश बंदी, पांच लाख के जेवरात बरामद

Fri, 31 Jul 2015 11:15 PM IST
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 31 Jul 2015 11:15 PM IST
विज्ञापन
हाईवे पर लूट करने वाले गैंग के चार बदमाशों को गिरफ्तार पर पुलिस ने लूटे गए जेवरात व कूलर बरामद किया है। बरामद माल की कीमत करीब पांच लाख रुपये बताई गई है। गिरोह के तीन सदस्यों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


गैसड़ी क्षेत्र में गत पांच जून को सराफा व्यवसायी से हुई लूट की तफ्शीश के दौरान पुलिस टीम ने गुरुवार शाम बखरकोटवा पुल के पास स्कार्पियो गाड़ी में सवार चार लोगों को दबोचा। पूछताछ में चारों व्यक्ति हाईवे पर लूट करने वाले अंतर जनपदीय गैंग के सदस्य निकले।
विज्ञापन


आरोपियों की पहचान नंद किशोर उर्फ बाबू सोनकर निवासी ग्राम जोकाही, इटियाथोक, गोंडा, वीर प्रताप उर्फ बबलू गौतम व बच्चाराम उर्फ आज्ञाराम निवासी ग्राम कुकुरभुकवा विशुनापुर, बलरामपुर देहात एवं उपेन्द्र मिश्र उर्फ गुरुजी निवासी ग्राम अतरमू, गोलहौरा जिला सिद्धार्थनगर के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बदमाशों के पास एक रिवॉल्वर व दो कारतूस बरामद हुए। पुलिस के मुताबिक पूछताछ में बदमाशों ने गैसड़ी क्षेत्र में सर्राफ से लूट के अलावा खरगूपुर में विगत दो मई को बैंक से पैसा निकालकर घर लौट रहे किसान के साथ लूट करने की घटना स्वीकार की।

इसके साथ ही क्षेत्र में 23 जून को सराफा व्यवसायी से लूट की घटना में शामिल होना स्वीकार किया है। इस गैंग ने गत 15 जून को बस्ती जनपद के छावनी थाना क्षेत्र में कूलर लदी दो डीसीएम ट्रक भी लूटी थी। आरोपियों की निशानदेही पर करीब एक लाख के जेवर तथा लूटे गये 42 कूलर भी बरामद किए हैं।


बरामद सामान की कीमत करीब पांच लाख रुपये बताई जा रही है। गैंग का सरगना अमरेश प्रजापति फरार है। उसके साथ गैंग के तीन अन्य सदस्यों की पुलिस को तलाश है। पकड़ा गया उपेन्द्र मिश्र जगतजीत इंटर कॉलेज इकौना श्रावस्ती का बर्खास्त चपरासी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed