फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   former hang in fear of going to jail

जेल जाने के डर से किसान ने लगाई फांसी

Tue, 23 Jun 2015 11:40 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 23 Jun 2015 11:40 PM IST
विज्ञापन
देहात कोतवाली क्षेत्र के डोमाकल्पी गांव के मजरा परिहार पुरवा में बीती देर रात जेल जाने के डर से एक किसान ने गांव के पास ही नीम के पेड़ से फांसी लगाकर जान दे दी। मंगलवार सुबह परिवारीजनों को घटना की जानकारी हुई तो उनमें हड़कंप मच गया। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


बताया जाता है कि देहात कोतवाली क्षेत्र के डोमाकल्पी गांव के मजरा परिहार पुरवा के रहने वाले मोतीलाल (50) ने जेल जाने के डर से सोमवार देर रात गांव के समीप ही एक नीम के पेड़ से रस्सी के सहारे फांसी पर लटककर जान दे दी।
विज्ञापन


मंगलवार सुबह पशुओं को चराने गए चरवाहों ने पेड़ पर उसका शव लटका देखा तो ग्रामीणों को सूचना दी। इसके बाद तमाम लोग मौके पर जुट गए। मोतीलाल की पत्नी रामराजी ने बताया कि उनके पति ने इसी गांव के ही रहने वाले एक व्यक्ति को 21 बिस्वा भूमि का बैनामा किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाद में उसी भूमि का बैनामा एक और व्यक्ति को कर दिया। रामराजी के मुताबिक पहले बैनामा कराने वाले व्यक्ति ने उसके पति के खिलाफ जालसाजी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें मोतीलाल को छह माह तक जेल में रहना पड़ा था। एक माह पहले ही वह जेल से रिहा हुए थे।

रामराजी ने बताया कि इसी मुकदमे की 25 जून को अदालत में सुनवाई होनी थी। मोतीलाल को सुनवाई के दौरान जेल न जाना पड़े, इसका डर सताने लगा था। रामराजी के मुताबिक उसके पति ने जेल जाने के डर से ही फांसी लगाकर जान दे दी।


सूचना मिलने के बाद गांव पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। देहात कोतवाल विनोद कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले मेें कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed