{"_id":"631f3d1729692575e899091ca46134c4","slug":"forging-signatures-extracted-two-and-a-half-million-rupees-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी हस्ताक्षर कर निकाले ढाई लाख रुपये","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फर्जी हस्ताक्षर कर निकाले ढाई लाख रुपये
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 04 Aug 2015 11:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक व्यक्ति की मौत के बाद उसका फर्जी हस्ताक्षर बनाकर दो लाख 57 हजार रुपये निकालने का मामला प्रकाश में आया है। अदालत के आदेश पर मामले में तीन सगे भाइयों समेत चार लोगों के खिलाफ थाना वजीरगंज में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
थाना वजीरगंज क्षेत्र के अशोकपुर गांव के रहने वाले भानु प्रकाश सिंह ने अदालत के आदेश पर थाना वजीरगंज में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि उसके पिता तेज बहादुर सिंह की दो शादी हुई थीं। पहली पत्नी सरस्वती देवी से वह और दूसरी से ओम प्रकाश सिंह व विवेक सिंह हैं।
भानुप्रकाश सिंह का आरोप है कि ओमप्रकाश सिंह ने अपने भाई और बेटे के संग मिलकर उसके पिता से चल व अचल संपत्ति जरिए वसीयतनामा हड़प ली। उसके पिता की सात दिसंबर 2013 मृत्यु हो गई। भानुप्रकाश का आरोप हैं कि पिता की मौत के बाद कई किश्तों में पिता के खाते से दो लाख 57 हजार रुपये निकाल लिए।
विज्ञापन
भानु प्रकाश सिंह ने थाना वजीरगंज में ओम प्रकाश सिंह, विवेक सिंह, रवींद्र सिंह व ओमप्रकाश के बेटे सुरेंद्र प्रताप सिंह के खिलाफ जालसाजी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। थानाध्यक्ष वजीरगंज अवधेशराज सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।