{"_id":"40c57981167e564b94f8c13dc97cdd60","slug":"forgery-case-on-the-branch-manager-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाखा प्रबंधक पर जालसाजी का केस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शाखा प्रबंधक पर जालसाजी का केस
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 19 Nov 2015 11:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब नेशनल बैंक शाखा डेहरास के शाखा प्रबंधक जालसाजी में फंस गए है। इस मामले में खाताधारक ने शाखा प्रबड्डधक के खिलाफ अदालत के आदेश पर गुरुवार को परसपुर थाने में जालसाजी व धमकी देने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
उमरी बेगमगंज थाना क्षेत्र के कलहियन पुरवा निवासी राजकुमार ने अदालत के आदेश पर दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि उसके पिता रामहृदय ने पंजाब नेशनल बैंक की शाखा डेहरास से केसीसी खाता से ट्रैक्टर के लिए लोन लिया था।
राजकुमार के मुताबिक बैंक कर्मियों ने उसके पिता से लोन की राशि व ब्याज की रकम वसूल कर ली। इसके बाद आठ जून को जब वह नोड्यूज बनवाने के लिए बैंक गया और शाखा प्रबंधक सतीश कुमार से मिला तो उन्होंने नोड्यूज के लिए उससे 25 हजार रुपये मांगे।
विज्ञापन
राजकुमार का आरोप है कि शाखा प्रबंधक ने रुपये न देने पर केसीसी खाता बंद करने और जानमाल की धमकी दी। राजकुमार ने गुरुवार को अदालत के आदेश पर परसपुर थाने में पंजाब नेशनल बैंक की शाखा डेहरास के प्रबंधक सतीश कुमार के खिलाफ जालसाजी व धमकी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
थानाध्यक्ष परसपुर देवेंद्र सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। उधर, शाखा प्रबंधक सतीश कुमार ने आरोपों को निराधार बताया है।