{"_id":"f806618742cd23b921bc056456548695","slug":"flirting-with-girls-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक ने बालिका से की छेड़खानी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक ने बालिका से की छेड़खानी
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 04 Jan 2016 11:12 PM IST
विज्ञापन
एक बालिका को बीती देर शाम बहला-फुसलाकर युवक ने उससे छेड़खानी की। लोगों ने आरोपी को पकड़ कर उसकी पिटाई की और पुलिस के हवाले कर दिया। इस मामले में पीड़िता के पिता ने नगर कोतवाली में छेड़खानी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
नगर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले की रहने वाली दस साल की लड़की के पिता ने कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि उसकी बेटी रविवार देर शाम घर से खरीदारी करने के लिए मोहल्ले से तीन सौ मीटर की दूरी पर स्थित एक किराने की दुकान पर जाने के लिए निकली थी।
जब वह घर से कुछ दूरी पर पहुंची, तभी उसे पड़ोस का रहने वाला विशाल मिल गया। बालिका के पिता का आरोप है कि विशाल ने उसकी बेटी को बहला-फुसलाकर बाइक पर बिठा लिया और कुछ दूर आगे जाकर उससे छेड़खानी करने लगा।
विज्ञापन
पीड़िता के विरोध करने पर लोग दौड़े तो आरोपी उसे छोड़कर भाग निकला। इसके बाद लोगों ने विशाल को पकड़ लिया और पिटाई कर पुलिस के हवाले कर दिया।
इस मामले में बालिका के पिता ने नगर कोतवाली में विशाल के खिलाफ छेड़खानी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। नगर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक अभय प्रताप मल्ल ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।